खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

जितेन्द्र शुक्ला ने लिया कोरबा पुलिस अधीक्षक का चार्ज, कोरबावासियों को दी ये दो गारंटी

कोरबा। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला (आईपीएस) ने शनिवार को अपना चार्ज ले लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कोरबा जिले के नागरिकों को दो गारंटी दी। उन्होंने कहा- ” कोरबा पुलिस दुष्टों के लिए दुष्ट और अच्छे नागरिकों के लिए सबसे अच्छा दोस्त साबित होगी।” यह मेरी गारंटी है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला शनिवार की सुबह 11:00 बजे कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से चार्ज लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुझे यहां विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए भेजा गया है। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि चुनाव शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और निर्विवाद रूप से संपन्न हो सके।

उन्होंने कहा कि वह जिले को अच्छी पुलिसिंग देंगे। आम नागरिक पुलिस को दोस्त के रूप में देखेंगे। पुलिस तक आने में कोई संकोच नहीं करेंगे। गलत तत्वों के साथ उनके अनुरूप व्यवहार किया जाएगा। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि पुलिस का जो काम अच्छा है, उसे और अच्छा बनाने और जो गड़बड़ है, उसे सुधारने, अच्छा बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग ने गत दिवस कोरबा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण सहित प्रदेश के तीन पुलिस अधीक्षक, दो कलेक्टर और दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को उनके पद से हटा दिया था। उनके स्थान पर नए अधिकारियों की पोस्टिंग भी आयोग ने की है। कोरबा पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला भी चुनाव आयोग के आदेश से कोरबा में पदस्थ हुए हैं।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जितेंद्र शुक्ला ने कहा,कि कानून के दायरे में रहकर काम करते हैं। जो भी कानून का उल्लंघन करता है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाती है। आईपीएस अमरेश मिश्रा को उन्होंने अपना आदर्श पुलिस अधिकारी बताया हैं। अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कहा,कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना उनका पहला लक्ष्य हैं। शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ ही जरुरतमंदो की मदद करना उनका कार्य है। कड़े लहजे में उन्होंने संदेश दिया,कि अच्छे के साथ अच्छा व्यवहार होगा और बुरे के साथ बुरा। इस लिहाज से जिले में गलत कार्यों में लिप्त लोगों के लिए खतरे की घंटी बज गई है।

पुलिस कप्तान जितेन्द्र शुक्ला ने कहा- दुष्टों के लिए बहुत दुष्ट और अच्छे लोगों के लिए पुलिस से अच्छा दोस्त कोई नहीं हो सकता ऐसा मेरा प्रयास रहता है और मैं गारंटी देता हूं कि कोरबा पुलिस ऐसी ही रहेगी। बाकी पब्लिक जो चाहेगी पब्लिक की ओर से जो डिमांड आएगी आलमोस्ट पुलिस वैसा परफार्म करके देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button