छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिला अस्पताल दुर्ग को स्वास्थ्य सेवा में विस्तार के लिए मिली नई एम्बुलेंस, मुख्यमंत्री के हाथों सौंपा गया जिला अस्पताल के प्रबंधन को

एम्बुलेंस के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन एवं आईसीआईसीआई बैंक का योगदान…

दुर्ग। आईसीआईसीआई फाउंडेशन एवं आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राम सांकरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल दुर्ग को एंबुलेंस भेंट किया कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों इसकी चाबी अस्पताल प्रबंधन को सौंपी गई।

इस दौरान आई सी आई सी आई फाउंडेशन के श्रीकांत कुमार परियोजना प्रबंधक, रवि कुमार वर्मा डेवलपमेंट ऑफिसर, बिरसिंग चतुर्वेदी, अमितेश टंडन कम्युनिटी फेसिलेटर दुर्ग और आई सी आई सी आई बैंक के दीपेश देव क्षेत्रीय प्रबंधक, आशुतोष कुमार शाखा प्रबंधक एवं सौरभ शर्मा मौजूद थे।

गौरतलब है कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन एवं आईसीआईसीआई बैंक जिले में सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अनेक प्रकार के कार्य कर रही है। जिले में जल संरक्षण के लिए 87 स्कूलों में फाउंडेशन के द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की गई है। वही स्कूलों मे सोलर प्लांट स्थापित करने के साथ ही 13 स्कूलो मे 20 शौचालय का निर्माण का भी कार्य अनेक स्कूलों में किया गया है 3 तालाबों के गहरीकरण का कार्य किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button