दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिला चिकित्सालय दुर्ग से मनोरोग और चर्मरोग विशेषज्ञ की होगी सेवा समाप्ति, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिला चिकित्सालय दुर्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आर्थाे ओपीडी सर्जरी ओपीडी, ईएनटी ओपीडी आई ओपीडी, एवं मेडिसिन ओपीडी में, विशेषज्ञ उपलब्ध मिले। मानसिक ओपीडी एवं स्किन ओपीडी में विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं थी।

मानसिक ओपीडी में कलेक्टर द्वारा स्टॉफ से विशेषज्ञ के ओपीडी में आने एवं जाने के संबंध में पूछताछ किये जाने पर बताया गया कि मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आंकाक्षा गुप्ता दानी जब से जिला चिकित्सालय दुर्ग में सेवाये दे रही। तब से प्रतिदिवस 10ः00 से 10ः15 के बीच ओपीडी में उपस्थित होती है एवं 12ः00 से 12ः15 के मध्य ओपीडी से चली जाती है साथ ही सायंकालीन ओपीडी में नहीं आती है।

चर्म रोग ओपीडी में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा पाण्डेय उपलब्ध नहीं थी। जिसके संबंध में कलेक्टर द्वारा ओपीडी में उपस्थित स्टॉफ से उनके आने एवं जाने का समय पूछने पर उनके द्वारा बताया गया है कि चर्म रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय में जब से अपनी सेवायें दे रही है। तब से प्रतिदिवस ओपीडी में 09.40 बजे के बाद उपस्थित होती है तथा दोपहर 12.00 बजे ओपीडी से चली जाती हैं।

साथ ही सायंकालीन ओपीडी में नहीं आती है तथा नान ईडीएल दवाईयों को मरीजों की पर्ची में लिखा जाता है जिसे एक निर्धारित दवा दुकान से खरीदने के लिये कहा जाता है। कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये गये है समस्त विशेषज्ञ / चिकित्सा अधिकारी द्वारा बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी उपस्थित दर्ज की जानी है। बायोमेट्रिक मशीन द्वारा जनरेटर रिर्पाेट के आधार पर ही वेतन का भुगतान किये जाने के निर्देश दिये गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button