छत्तीसगढ़फीचर्ड

जिला प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस के नेतृत्व मे सुरक्षा बलों के साथ किया फ्लैग मार्च, आम नागरिकों को मतदान प्रक्रिया मे भाग लेने किया जा रहा जागरूक

लखनपुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे आदर्श आचार संहिता को सम्पूर्ण जिले मे प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम मे जिला प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जिला मुख्यालय के साथ साथ बाहरी मार्गो एवं ग्रामीण क्षेत्र/ब्लॉक/थाना स्तर पर भी सुरक्षा बलों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आमनागरिकों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने हेतु लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा हैं।

इसी तारतम्य मे आज दिनांक को देर शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण श्री अखिलेश कौशिक, नायब तहसीलदार श्री उमेश तिवारी के नेतृत्व मे थाना लखनपुर क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकाला गया, फ्लैग मार्च थाना लखनपुर से निकलकर बस स्टैंड होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर पहुंची बाद फ्लैग मार्च बाजार पारा से निकलकर वापस बस स्टैंड पहुंचकर वापस थाना पहुंची, संयुक्त टीम द्वारा आमनागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण का अहसास दिलाने एवं आसामजिक तत्वों को किसी भी आवंछनिक गतिविधियों मे कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गई।

सरगुजा पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता के शत प्रतिशत पालन हेतु लगातार जिले मे सख़्ती के साथ कार्यवाही की जा रही हैं, सभी थाना क्षेत्रो में वाहन चेकिंग अभियान स्थाई पिकेट के माध्यम से की जा रही हैं, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखकर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनावी प्रक्रिया हेतु लगातार त्वरित कार्यवाही की जा रही हैं, फ्लैग मार्च के दौरान रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी लखनपुर सहित बड़ी संख्या मे अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस जवान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button