छत्तीसगढ़फीचर्ड

जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस की कबाडियों पर संयुक्त कार्यवाही, 7.65 लाख रुपए का कबाड़ जप्त

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने अवैध कबाड़ कार्य करने वालों पर कार्रवाई की है। टीम उरला और खमतराई के कबाड़ी यार्ड में पहुंची और खड़ी गाड़ियों के दस्तावेज की मांग की गई, लेकिन किसी भी गाड़ियों का दस्तावेज पेश नहीं होने पर यार्ड को सीलबंद किया गया। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर निगम संयुक्त टीम ने छापेमारी की है।

इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम नंदकुमार चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्राकर, जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव, तहसीलदार रायपुर पवन कोसमा ,नायब तहसीलदार प्रवीण परमार, खमतराई व उरला थाने की टीम भी उपस्थित थे।

एसडीएम नंदकुमार चौबे ने बताया कि उरला व खमतराई क्षेत्र में कबाड़ का कार्य करने वाले मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद बिलाल, सईद खान, नईम के यार्ड में पहुंची। इस दौरान यार्ड संचालकों एवं कबाड़ियों का गुमास्ता व यार्ड से संबंधित समस्त दस्तावेज की जांच की गई। इस दौरान पुराने वाहनों के कबाड़ को जब्त वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही सीलबंद की कार्रवाई की गई।

इसके अलावा लाखेनगर चैक के पास दीपक कुकरेजा के शाॅप को सील करने की कार्रवाई की गई। हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड के पास सरकारी जमीन में अवैध रूप से बने कबाड़ शाॅप को तोड़ा गया। साथ ही लाखे नगर चैक से सारथी चैक हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड बाउंड्री के पास सरकारी जमीन में अवैध रूप से रखे गए 6 ठेलों को जब्त किया गया।

रिंग रोड रायपुर चैक के पास दुर्गा इंटरप्राइजेस, हीरापुर के गणपत चैक के पास सोनू साहू, महादेवघाट पूल के पास मोहम्मद मोहसिन व हीरापुर के अब्दुल मलिक पर भी कार्रवाई की गई है और राजकुमार के सामने से भी कार्रवाई कर सीलबंद किया गया।

आज दिनांक 13.07.24 को नगर निगम बिरगाँव आयुक्त, तहसीलदार धरसींवा, नगर निगम की टीम सहित नगर पुलिस अधीक्षक उरला, कोतवाली विधानसभा एवं थाना प्रभारी खमतराई, उरला, विधानसभा, गंज, आमानाका, देवेन्द्र नगर, मौदहापारा, कबीर नगर, गुढ़ियारी, डी.डी. नगर, गोलबाजार, न्यू राजेन्द्र नगर तथा रक्षित केन्द्र एवं थानों के बल के 04 अलग-अलग संयुक्त टीम के साथ उरला अनुविभाग अंतर्गत थाना खमतराई व थाना उरला क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित वाहन कटिंग एवं चोरी का लोहा, स्क्रैप का खरीदी-बिक्री का कारोबार करने वाले वाहन कटिंग यार्ड व कबाड़ियों पर रेड कार्यवाही किया गया।

रेड कार्यवाही के दौरान यार्ड संचालकों एवं कबाडियों का गुमास्ता एवं यार्ड से संबंधित समस्त दस्तावेज चेक करने के साथ ही कबाडियों के पास अवैध रूप से रखें पुरानी इस्तेमाली वाहन ट्रक, कार, पुरानी चारपहिया वाहन 15 नग एवं 5.50 टन अवैध रूप से लोहा, स्कैंप, लोहे का रॉड, पाइप, वाहनों का कबाड़ कीमती लगभग 7,65,000 रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करने के साथ ही आधा दर्जन से अधिक यार्ड को सील भी किया गया है।

01. थाना खमतराई क्षेत्रान्तर्गत यार्ड संचालक – अजीमुद्दीन कुरैशी पिता स्व. रियाजुद्दीन कुरैशी उम्र-40 वर्ष साकिन काली नगर पण्डरी रायपुर।

02. थाना उरला क्षेत्र के यार्ड संचालक- रमन शाह पिता अजय शाह उम्र 30 वर्ष साकिन कैलाश नगर मठपारा थाना उरला बीरगांव, रायपुर।

थाना खमतराई/उरला क्षेत्र में स्थित सील किये गये यार्ड की सूची निम्नानुसार है-

01. रिंग रोड़ नम्बर 02 गोंदवारा स्थित यार्ड संचालक आसीफ।

02. रिंग रोड नम्बर 02 गोंदवारा स्थित यार्ड संचालक रफीक।

03. मेटल पार्क उरला रायपुर यार्ड संचालक- शहबान।

04. मेटल पार्क रोड रावांभाठा स्थित यार्ड संचालक बिलाल।

05. मेटल पार्क उरला स्थित यार्ड संचालक शाहीद खान।

06. मेटल पार्क उरला स्थित यार्ड संचालक उस्मान।

07. मेटल पार्क उरला स्थित यार्ड संचालक नईम खान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button