छत्तीसगढ़फीचर्ड

घरवालों से मिलवाने के बहाने घर लेजाकर जबरदस्ती दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर पैसों के लिए ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। पीड़िता दिनांक 28.12.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी द्वारा पीड़िता से जान पहचान बनाकर दिनांक 09.11. 2021 को अपने परिवार से मिलवाता हूं कह कर अपने निवास स्थान अविनाश आशियाना कबीर नगर ले गया जहां कोई नहीं था और मैं तुमसे प्यार करता हूं कह कर पीड़िता के मना करने के बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

बोला कि इस घटना के बारे में किसी को बताई तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा तथा संबंध बनाते समय पीड़िता का वीडियो बनाकर वायरल करने की ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करता था, की प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में आरोपी दीपक शर्मा के विरुद्ध अपराध क्र. 286/24 धारा 376(2)(N), 384, 323, 506 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी कबीर नगर निरीक्षक दीपेश जायसवाल द्वारा थाना टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी का पता तलाश घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य एकत्रित करते हुए आरोपी दीपक शर्मा को उडीसा से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जिसे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया आरोपी दीपक शर्मा को पकड़कर थाना लाकर प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- दीपक शर्मा पिता राधेश्याम शर्मा उम्र 40 साल साकिन अविनाश आशियाना ए -416, 4th फ्लोर थाना कबीर नगर रायपुर (छ. ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button