दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिले में शिशु संरक्षण माह विटामिन-ए अनुपुरक कार्यकम 28 फरवरी से 31 मार्च तक आयोजित किया जाएगा

 

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिले में 0 से 05 वर्ष के 191035 बच्चें है। जिसमे 09 माह से 5 वर्ष के 162380. बच्चों को विटामिन ’ए’ सिरप एवं 06 माह से 05 वर्ष के 171931 बच्चों को आयरन सिरप पिलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.पी.मेश्राम एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव के मार्ग दर्शन में शिशु संरक्षण माह विटामिन-ए अनुपूरक कार्यक्रम जिले में 28 फरवरी से 31 मार्च तक आयोजित किया जाना है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने बताया शिशु संरक्षण माह अभियान के तहत जिले में 09 माह से 05 वर्ष के बच्चे ब्लाक धमधा से 25150, ब्लाक पाटन से 30861, ब्लॉक निकुम से 21531, शहरी दुर्ग से 25446, शहरी भिलाई से 59392 जिले में कुल 09 माह से 05 वर्ष के 162380 बच्चों को विटामिन सिरप पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, एवं जिले के ब्लाक धमधा से 06 माह से 05 वर्ष 26629 ब्लाक पाटन 32676 ब्लाक निकुम 22797 शहरी दुर्ग 26943 ,शहरी भिलाई 62886, जिले में कुल 06 माह से 05 वर्ष के 171931 बच्चों को आयरन सिरप पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है । विटामिन-ए से बच्चों में रतौंधी, आयरन सिरप से एनीमिया, एवं कुपोषण आदि से बचाव किया जा सके।

सत्र स्थल पर सभी का वजन लिया जाएगा, जिससे बच्चों के पोषण स्तर की जांच कर कुपोषित बच्चों को उम्र के आधार पर आहार सलाह तथा संपूरक आहार सेवाओं की जानकारी, अति गंभीर कुपोषित बच्चों को (एनआरसी) शिशु पुर्नवास केंदों में उपचार हेतु भर्ती किया जाना शामिल है। साथ ही नियमित टीकाकरण,ं गर्भवती महिलाओं की जांच एवं अन्य सेवाएं भी दी जावेगी। सत्र आयोजन का समय सुबह 9ः00 से 4ः00 बजे के बीच शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button