छत्तीसगढ़फीचर्ड

जुआ के दो प्रकरण में 06 जुआड़ियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 2641/- ₹ जप्त


बालोद। थाना गुण्डरदेही में पुलिस अधीक्षक बालोद के आदेश पर जुएं के विरुद्ध अभियान चलाकर रेड की कार्यवाही की गई। सोसाइटी के सामने ग्राम सिरसिदा में जुआ खेलने की सूचना पर रेड की कार्यवाही की गई जिसमें जुआरियाँ 1) रोहित चन्द्राकर पिता परमानंद चन्द्राकर 50 साल 2) कुलेश्वर देवनगं पिता लक्मन देवांगन 31 साल 3) हेमंत ठाकुर पिता भागीरथी ठाकुर 28 साल से 52 तास सहित 1770 रुपये जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उसी प्रकार तांदुला नदी किनारे ग्राम गुण्डरदेही में 28 जून शाम को जुआ खेलने की सूचना पर रेड की कार्यवाही में जुआरिया 1)धनराज सोनकर पिता छोटू सोनकर 37 साल 2)यशवंत सोनकर पिता ठाकुर राम सोनकर 40 साल से 52 तास 870 ₹ जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया गया। टीम में प्रधान आरक्षक वीरेंद्र साहू ,आकाश सोनी, योगेश सिन्हा ,व प्रवीण सोनी,वरुण कुररै का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button