Uncategorised

SP प्रशांत ठाकुर ने दीवाली उपहार के तौर पर 100 मोबाईल स्वामियों को घूम मोबाईल किया सुपुर्द, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से भेंट कर दीवाली की दी बधाई

जांजगीर-चांपा। जिले में पिछले तीन माह से मोबाईल गुम होने की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसे पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा को निर्देशित करते हुये सायबर सेल की एक विशेष टीम गठित कर मोबाईल बरामद करने की जिम्मेदारी दी गयी।

टीम द्वारा विशेष प्रयास करते हुए विगत एक माह में कुल 100 नग मोबाईल (किमती लगभग 12-15 लाख रूपये) को जांजगीर-चांपा जिला सहित बिलासपुर, कोरबा, रायगढ, बलौदाबाजार जिलों से बरामद किया गया, जिसे पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में वास्तविक मोबाईल स्वामियों को प्रदाय किया गया। कार्यक्रम में मोबाईल स्वामीगण उपस्थित रहे। विशेष टीम में निरीक्षक इन्द्रभुषण सिंह, आर. चिरंजीव कुमार, आर. विवेक सिंह, आर. बलवीर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

शहीदो के परिजनों को दीपावली पर्व की मंगल शुभकामनाए

जांजगीर-चाम्पा एसपी प्रशांत ठाकुर एवं श्रीमान् अति0 पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के दिशा निर्देशन पर दीपावली पर्व की अवसर पर जिले के शहीद 01. उपनिरी. लोकेश टण्डन निवासी वार्ड नं 17 रविदास चौक जांजगीर, 02. शहीद उपनिरी. रूद्र प्रताप सिंह निवासी सोनसरी थाना मुलमुला का गृह ग्राम निवास स्थान जाकर प्रशांत ठाकुर पुलिस अधीक्षक एवं संजय महादेवा अति पु0अ0 जांजगीर द्वारा शहीद के परिजनों को मिलकर उनकी समस्याओं के संबंध में समक्ष में चर्चा किया गया तथा दीपावली पर्व की मंगल शुभकामनाए दी गई, जिसमें प्रदीप जोशी रक्षित निरीक्षक भी उपस्थित रहें।

 

03. शहीद प्र. आरक्षक 214 राम शंकर पाण्डेय निवासी नैला 04. आरक्षक राम कुमार कश्यप निवासी ग्राम महंत थाना नवागढ़ 05. आर क्र 271 अजीत सिंह निवासी कवलाझर थाना डभरा 06. प्र.आर 201 ललित खरसन निवासी जांजगीर 07. आरक्षक मनोहर चन्द्रा निवासी फरसवानी थाना डभरा 08. आरक्षक मनोज बरेठ निवासी कुम्हारी कला थाना बाराद्वार 09. आरक्षक (ट्रेड) समय लाल कंवर निवासी पुछेली थाना बम्हनीडीह 10. उपनिरी दीपक भारद्वाज के परिजनों को थाना/चौकी प्रभारियों एवं थाना स्टाफ द्वारा भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाए दी गई।

Related Articles

Back to top button