छत्तीसगढ़फीचर्ड

जुआ खेलते 08 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, नगद 62500 रुपए और 08 मोबाइल जप्त

मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ था कि जंगल में कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश जुआ खेल रहे हैं…

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है, उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक रवींद्र मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गिधौरी पहरीपारा जंगल में जुआ खेलने वालों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ था कि गिधौरी पहरीपारा जंगल में कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश जुआ खेल रहे हैं, उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर गिधौरी पहरीपारा जंगल में पहाड़ी के ऊपर जुआ फड़ में रेड की कार्यवाही की गई।

पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पुलिस टीम द्वारा 8 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है। जुआ फड़ से नगदी रक़म 62500.00 एवं 8 नग मोबाइल जुमला क़ीमती 150000.00 (एक लाख पचास हज़ार रू) को बरामद कर जप्त किया गया है। अन्य जुआरी जो पुलिस टीम को देखकर भागे है, उनका पता तलाश किया जा रहा है। उरगा पुलिस की असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

थाना उरगा ज़िला- कोरबा (छ.ग.)
अपराध क्रमांक 341/2024 धारा 5 जुआ अधिनियम

नाम आरोपी: 
1 अशोक दास पिता बहुरन उम्र 42 वर्ष निवासी जुनवानी
2 सोनू साहू पिता फलेंद्र कुमार साहू उम्र 33 निवासी मुड़ापारा
3 भोलू साहू पिता राम पांडे उम्र 32 वर्ष निवासी काशी नगर बुधवारी
4 गंगाधर चावले पिता स्वर्ग संतराम उम्र 27 वर्ष निवासी छाल
5 मनोज कुमार साहू पिता बूटारी लाल साहू उम्र 39 वर्ष निवासी नक्तिखार
6 मोह असलम पिता मोह इदू उम्र 29 वर्ष निवासी मुडापार
7 गफ्फार खान पिता सैयद अब्दुल्लाह उम्र 54 वर्ष निवासी इंदिरा नगर कोरबा
8 मोती लाल खांडे पिता विशाल खांडे उम्र 42 वर्ष निवासी बंदर कोना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button