दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जुआ खेलते 15 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, 1.24 लाख रुपए नगद बरामद

दुर्ग। जिले में जुए के खिलाफ अभियान को लेकर दुर्ग पुलिस ने सोमवार रात बड़ी कार्रवाई की। एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर अमलेश्वर थाना प्रभारी टीआई ममता अली शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुए के अड्डे पर छापेमारी की, जहां से करीब 1 लाख 24 हजार रुपये नकद जब्त किए गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, छापे के दौरान पुलिस ने कई लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए जुआरी ज़्यादातर रायपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अमलेश्वर पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा।

अवैध जुए के इस अड्डे का खुलासा एक पुख्ता इनपुट के आधार पर हुआ, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने देर रात दबिश दी और पूरे गिरोह को धर दबोचा। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य अड्डों की जानकारी मिल सके।

जुआडियो के नाम: सुरेश बिज़वानी, पवन सोनकर, दुर्गेश विश्वकर्मा, महेंद्र वर्मा, सुरेश कुमार, रामू तांडी, राजेश चंद्रवंशी, उमेश यादव, डिकेश्वर सोनकर, ईश्वर सोनकर, चुम्मन देवांगन, हेमलाल निषाद, दीपक वर्मा, दीपक ध्रुव, मोरध्वज साहू।

अपराध क्रमांक 40/25, धारा छग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022, 3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button