देश-दुनियाफीचर्ड

कोरोना को लेकर पूरी तरह तैयार है सरकार: पीएम मोदी ने बुलाई रिव्यू मीटिंग, संसद में स्वास्थ्य मंत्री ने की मास्क पहनें और सैनिटाइजर लगाने की अपील

देश भर के हवाईअड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू हो गई है, केंद्र सरकार ने लोगों को न घबराने की सलाह दी है…

नईदिल्ली (ए)। देश में एक बार फिर से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन बीएफ.7 सामने आने के बाद दहशत का माहौल बन गया है. केंद्र सरकार पूरी तरह से सतर्क दिख रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आज गुरुवार (22 दिसंबर) को कोरोना को लेकर एक रिव्यू मीटिंग करने जा रहे हैं. हाई लेवल मीटिंग के दौरान पीएम मोदी कोरोना से संबंधित तैयारियों को लेकर बात करेंगे। केंद्र सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमण को रोकने के लिए विदेश से आने वाले यात्रियों को लेकर खास दिशा-निर्देश दिए हैं. देश भर के हवाईअड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई है।

पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग: पीएम मोदी गुरुवार दोपहर को एक उच्च स्तरीय बैठक में देश में कोविड-19 से संबंधित स्थिति और संबंधित पहलुओं की समीक्षा करेंगे. इससे पहले बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की. केंद्र सरकार ने ओमिक्रोन के नए वैरिएंट से संक्रमण को लेकर लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है. लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सोशल दूरी बनाए रखने के साथ ही मास्क लगाने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव के नमूने INSACOG जीनोम सीक्वेंसिंग लैब में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

संक्रमण के खतरे को लेकर सरकार अलर्ट: चीन समेत कई देशों में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए की सरकार अलर्ट है. देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट सामने आने के बाद इसके खतरे को वक्त रहते रोकने के लिए सरकार प्रयास में जुट गई है. इसे लेकर जरूरी परीक्षण किए जा रहे हैं. वहीं, राज्यों की सरकारें भी काफी सतर्क दिख रही हैं. गौरतलब है कि गुजरात और ओडिशा में अक्टूबर-नवंबर में ओमिक्रोन के बीएफ.7 और बीएफ.12 वैरिएंट से संक्रमित तीन मरीज सामने आए थे।

लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने कहा कि कोरोना के मामलों में कमी आई है. सरकार कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके साथ ही उन्होंने मास्क पहनने और सैनिटाइजर लगाने का अनुरोध किया. उन्होंने बताया कि अब एक दिन में औसतन 153 मामले देश भर में सामने आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button