छत्तीसगढ़फीचर्ड

जेल प्रहरी के हत्या का हुआ खुलासा, विडियो डिलिट करने की बात पर हुए विवाद पर 03 आरोपियों ने की थी हत्या

फरार 03 आरोपीयो को पुलिस ने कोंटा जिला सुकमा से किया गिरफ्तार…आरोपीगण अपना लोकेशन बार बार बदलकर पुलिस को कर रहा था भ्रमित…

 

जगदलपुर। दिनांक 15.07.2024 को सुबह ग्राम मारकेल में मावलीगुड़ा जाने की कच्ची मार्ग में अज्ञात पुरूष का शव मिलने की सूचना मिलने पर मर्ग पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर शव का मेडिकल कालेज डिमरापाल में पोस्टमार्टम कराया गया इस दौरान मृतक जेल प्रहरी होने की सूचना पर जेल स्टाप से संपर्क कर सूचना दिया गया जो मृतक की पत्नी पुष्पा बक्श पति ईनोस बक्श निवास पत्ता जेल लाईन जगदलपुर सुचना पाकर मौके पर उपस्थित आने पर शव का पहचान कराया गया जो अपने पति इनोश बक्श के रूप में किये जाने पर सुचनाकर्ता पुष्पा बक्श की रिपोर्ट पर थाना नगरनार में मर्ग क्रमांक 41/2024 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मर्ग जांच कार्यवाही में लिया गया। डॉक्टर के द्वारा पी०एम० रिपोर्ट में हेड इंजरी लेख किया गया। जांच में गवाह का कथन लिया गया जो दिनांक 14.07.2024 को रात्रि में घटना स्थल ग्राम मारकेल में मावलीगुड़ा जाने की कच्ची मार्ग से लगे मकान में मृतक इनोस बक्श एवं आरोपीगण सुरेश बघेल एवं इसके दो अन्य साथी साधुराम नाग व कामेश्वर बघेल के साथ वाद विवाद होना बताये जो घटना दिनांक से फरार थे।

प्रकरण में फरार आरोपी आरोपियो के पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर (भापुसे) के पर्यवेक्षण में उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहु नोडल अधिकारी सायबर सेल जगदलपुर एवं थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया जो आरोपियो का मोबाईल लोकेशन सायबर सेल जगदलपुर से प्राप्त किया गया जो आरोपीयो का लोकेशन तिरूपति आन्ध्रप्रदेश में होने की सुचना पर टीम को तिरूपति आन्ध्रप्रदेश रवाना किया गया।

जो आरोपियो के द्वारा बार-बार अपना लोकेशन बदलने से आरोपियो का लोकेशन कोंटा जिला सुकमा में पाये जाने से आरोपी 01. सुरेश बघेल पिता बालक दास बघेल 02. साधुराम नाग पिता महावीर नाग 03. कामेश्वर बघेल उर्फ कामेश पिता शामनाथ बघेल को टीम द्वारा कोंटा जिला सुकमा से पकड़कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

प्रकरण में आरोपीणो से बारीकी से पुछताछ करने पर आरोपीगण 01. सुरेश बघेल पिता बालक दास बघेल 02. साधुराम नाग पिता महावीर नाग 03. कामेश्वर बघेल उर्फ कामेश पिता शामनाथ बघेल का मेमोरडम कथन लिया गया जो आरोपीगणो के द्वारा बताया कि आरोपी सुरेश बघेल एनएमडीसी प्लांट नगरनार में बस्तर कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था जो ग्राम मारकेल में किराये के रूम में अपने दोस्तो के साथ रहता था। आरोपी सुरेश बघेल का जान पहचान तीन चार माह पुर्व गुमा जिला सुकमा के मेला में मृतक इनोस के साथ हुआ था।

तब से सुरेश बघेल एवं इनोस बक्श के साथ जान पहचान था। जान पहचान होने से ईनास बक्स सुरेश बघेल के किराया रूम मारकेल में दो बार आया था कि दिनांक 14. 07.2024 को सुरेश बघेल एवं मृतक इनोस बक्श मंगडुकचोरा आड़ावाल के पास शराब पीये। शराब पीने के दौरान सुरेश बघेल को इसके गांव के दोस्त साधुराम व कामेश का फोन आया फिर सुरेश बघेल, मृतक इनोस बक्श एवं साधुराम व कामेश चारो एक साथ मिले व इनोस बक्श के मोटर सायकल में चारो बैठकर जगदलपुर से शराब लेकर आड़ावाल में लगभग रात्रि 09.00 बजे आये और चारो शराब पीये और शराब खत्म होने से सुरेश बघेल शराब लेने के लिये साधुराम बघेल के साथ जगदलपुर चले गये गये आड़ावाल में मृतक इनोस बक्श एवं कामेश्वर दोनों थे जहाँ पर इनोस बक्स द्वारा कामेश्वर के साथ एक विडियो बनाया।

थोडी देर बाद सुरेश बघेल व साधुराम बघेल शराब लेकर आड़ावाल आये एवं चारो इनोस बक्श के मोटर सायकल में बैठकर सुरेश बघेल के किराये के रूम में मारकेल आये। किराये के रूम मारकेल में इनोस बक्श को विडियो डिलिट करने बोलने पर इनोस बक्श ये विडियो डिलिट करवा दोगे पर मेरेपास और वीडियो है इनोस के द्वारा कहने पर आरोपीगणो को दिखाने पर आरोपी कामेश के द्वारा गुस्से में आकर इनोस के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगा विडियो को डिलिट करने बात को लेकर इनोस बक्श को तीनो आरोपीगण लात घुसा से मृतक इनोस बक्श को मारकर मृतक इनोस बक्श के मोटर सायकल को लेकर उड़ीसा की ओर भाग रहे थे उसका मोटर सायकल गिरने से वायजर टुट गया था।

जिससे घटना स्थल से 2.5 किलोमीटर मोटर सायकल बंद हो गया तो तीनो वायजर तोडकर रोड के एक किनारे छोडे फेंक दिये एवं दुसरे किनारे मोटर सायकल को फेंककर तीनो जगदलपुर से भद्राचलम विजयवाडा होते हुये तिरूपति बाम्बे को ओर भाग जाना बताये है।

इस प्रकार प्रकरण में आरोपीयो के द्वारा मिलकर मृतक इनोस बक्श से अश्लील विडियो को डिलिट करने बात को लेकर मृतक इनोस बक्श को मारपीट कर हत्या करना कबुल किया गया। आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा 103 (1) 238,3 (5) बी०एन०एस० का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के द्वारा आरोपिया के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से आरोपीगण 01. सुरेश बघेल पिता बालक दास बघेल 02. साधुराम नाग पिता महावीर नाग 03. कामेश्वर बघेल उर्फ कामेश पिता शामनाथ बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय जगदलपुर पेश किया जाता है।

महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक टामेश्वर चौहान उपनिरीक्षक सतीस यदुराज, सउनि दिनेश ठाकुर, सउनि रैनूराम मौर्य प्रआर खेदुराम ठाकुर प्रधान आरक्षक रमेश पासवान प्रधान आरक्षक बंधुराम बघेल सायबर सेल से आरक्षक गौतम सिन्हा आरक्षक वेदप्रकश देखमुख का विशेष योगदान रहा हैं।

गिरफ्तार आरोपी का नाम- 01. सुरेश बघेल पिता बालक दास बघेल जाति कलार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम तालनार थाना पुसपाल जिला सुकमा छ०ग० हाल पता नेगीगुड़ा जगदलपुर जिला बस्तर छ०ग०

02. साधुराम नाग पिता महावीर नाग जाति धुरवा उम्र 23 साल निवासी ग्राम तालनार थाना पुसपाल जिला सुकमा छ०ग० हाल पता नेगीगुड़ा जगदलपुर जिला बस्तर छ०ग०

03. कामेश्वर बघेल उर्फ कामेश पिता शामनाथ बघेल जाति धुरवा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम तालनार थाना पुसपाल जिला सुकमा छ०ग० हाल पता नेगीगुड़ा जगदलपुर जिला बस्तर छ०ग०

नाम मृतक- इनोस बक्श पिता रोशन लाल बक्श उम्र 52 साल हाल निवास पता जेल लाईन जगदलपुर स्थाई पता सतबिहिनिया मंदिर के पास राजमहल चौक कवर्धा जिला कवर्धा छ०ग०

जप्त सामान: 01. मृतक का क्षतिग्रस्त मोटर सायकल 02. आरोपीगणो से 03 नग मोबाईल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button