खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

तेजतर्रार युवा IAS लक्ष्मण तिवारी ने छोड़ा छत्तीसगढ़ कैडर, केंद्र ने दी अनुमति, यह वजह आई सामने?

2021 बैच के आईएएस लक्ष्मण तिवारी अभी सुकमा में जिला पंचायत सीईओ हैं। साल 2021 में छत्तीसगढ़ को तीन आईएएस मिले थे, जिनमें से एक ने कैडर बदल लिया है। वे जल्द ही रिलीव कर दिए जाएंगे।

ज्ञात हो कि युवा आईएएस लक्ष्मण तिवारी बहुत ही तेजतर्रार अधिकारी माने जाते है। उन्होंने दुर्ग जिला में सहायक कलेक्टर, दुर्ग नगर निगम आयुक्त, एसडीएम दुर्ग सहित कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है।

आईएएस लक्ष्मण तिवारी के दुर्ग नगर निगम आयुक्त रहते शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने कि कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से प्रभावित व्यापारियों ने कार्रवाई को रोकने दुर्ग विधायक से गुहार लगाई तब विधायक स्वयं वहां पहुंच गए लेकिन बुलडोजर का पहिया नही रोक पाए, विधायक की एक न चली। आयुक्त से बहुत देर तक बहस करने के बाद विधायक को वहां से खाली हाथ निकलना पड़ा।

आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने कोहका के पटवारी कार्यालय में रेड मारी. इस दौरान पटवारी कार्यालय में नोटों से भरा एक बैग मिला. बैग में करीब 8 लाख रुपये रखे हुए थे. आईएएस ने रुपये के बारे में पटवारी और वहां के कर्मचारियों से पूछा. जब किसी ने भी नहीं बताया कि यह पैसा किसका है, तो आईएस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटवारी को सस्पेंड कर दिया. साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button