दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जेल से रिहा हुए चैतन्य बघेल, कहा- मैं कोर्ट का बहुत आभारी हूं कि मुझे न्याय मिला

भिलाई। राज्य के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। वे तीन जनवरी शनिवार को छह महीने बाद यानी 180 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए। इस दौरान चर्चा में कहा कि मैं कोर्ट का बहुत आभारी हूं कि मुझे न्याय मिला। वहीं इस केस के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि फिलहाल, मामला कोर्ट में है इसलिए मेरे लिए कुछ भी कहना सही नहीं है।

इस दौरान जेल के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। सभी चैतन्य बघेल का स्वागत करते ने लिये आतुर दिखे। कांग्रेसियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं गाड़ी चलाकर चैतन्य को लेकर भिलाई 03 स्थित अपने निवास पहुंचे। जहां चैतन्य का ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल को शराब घोटाले के दो मामलों में जमानत दी है। चैतन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (एसीबी/ईओडब्ल्यू) ने शराब घोटाले में मामले दर्ज किये थे।

18 जुलाई 2025 को चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार किया गया था। दो जनवरी को हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर उनके बेटे के जन्मदिन यानी आज तीन जनवरी को उनकी घर वापसी हुई। ऐसे में पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

दूसरी ओर कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं। आज शनिवार को चैतन्य रिहा हुआ। सब बहुत खुश हैं… उसे उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया था और आज वह मेरे पोते के जन्मदिन पर रिहा हुआ है। अदालत पर निशाना साधते हुए कहा कि कोर्ट को अपने फैसले का अध्ययन करना चाहिए। इसने दिखाया कि ईडी पीएमएलए एक्ट का कैसे दुरुपयोग कर रही है। बेटे के घर आने पर उनके पिता भूपेश बघेल ने कानून व्यवस्था पर भरोसा जताया। वहीं चैतन्य की गिरफ्तारी को षड्यंत्र करार भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button