छत्तीसगढ़फीचर्ड

पीड़िता को स्कूल के पीछे ले जाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म: पीड़िता हुई गर्भवती, इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती, SP ने 5 हजार ₹ का किया था ईनाम की घोषणा

शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार…विगत अक्टूबर माह से पीड़िता के साथ लगातार करता रहा दुष्कर्म…पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की गंभीरता के दृष्टिगत की गई थी 5000/- रूपये की ईनामी राशि की उद्घोषणा…

 

सरगुजा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी आमचुनाव के दृष्टिकोण प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में थाना लुण्ड्रा में शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

मामले का सम्पूर्ण विवरण इस प्रकार है, दिनांक 06/03/2024 को थाना लुण्ड्रा में पीड़िता द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि उसका युकेश मुण्डा, उम्र 21 वर्ष निवासी बंधा, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा से विगत एक वर्ष से इंस्टाग्राम के माध्यम दोस्ती हुई थी, और मोबाईल फोन से भी बातचीत हुआ करता है, व एक-दूसरे को पसंद किया करते हैं।

लगभग 03-04 माह बाद माह अक्टूबर 2023 में पीड़िता और आरोपी युकेश मुण्डा पहली बार अम्बिकापुर बस स्टैण्ड के पास मिले थे। माह अक्टूबर में ही 05 तारिख को युकेश मुण्डा उदारी मोड़ के पास पीड़िता से मिलने आया था, उसी दौरान आरोपी द्वारा पीड़िता को बोला गया कि मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं, कहकर बुलगा (कर्चाडांडपारा) स्कूल के पीछे रात्रि करीब 10 बजे पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध (बलात्कार) बनाया गया, फिर माह नवम्बर में आरोपी दुबारा आया, और झांसा देकर वहीं पर दुबारा शारीरिक संबंध बनाया गया।

जिससे पीड़िता 05 माह की गर्भवती हो गई है। माह नवम्बर 2023 में ही पीड़िता को आरोपी अपने घर लखनपुर ले गया था, उस दौरान पीड़िता आरोपी के घर में करीब 02 सप्ताह तक रूकी थी, आरोपी युकेश के माता-पिता के कहने पर रिश्तेदार मामा-मामी, उसकी मौसी पीड़िता को घर छोड़ने आये थे। इस बात को पीड़िता द्वारा घर में अपने सहेली के घर में रहना बतायी थी।

पीड़िता द्वारा गर्भवती होने की बात आरोपी युकेश मुण्डा को बताने पर लगातार घर ले जाने की बात करता रहा। अंत में आरोपी को पीड़िता को अपने पास रखने से मना कर दिया और अपना मोबाईल बंद कर दिया गया है। जिस पर थाना लुण्ड्रा में सदर धारा 376(2)(ढ) भादसं का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण पंजीबद्व उपरांत पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी युकेश मुण्डा का पता-तलाश/गिरफ्तारी हेतु हरसंभव प्रयास किया जा रहा था, तथा लगातार मुखबीरी एवं तकनीकी माध्यम से भी प्रयास किया जाता रहा, किन्तु आरोपी द्वारा हमेशा अपना जगह बदलने के कारण पकड़ में नहीं आ रहा था।

इसी दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिला कि वह होली मनाने के लिए अपने घर बंधा, लखनपुर आ रहा है, जिसे अंत में पीछा करते हुए मठपारा अम्बिकापुर में पकड़ लिया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा मामले की गंभीरता के दृष्टिगत की गई थी 5000/- रूपये की ईनामी राशि की उद्घोषणा।

गिरफ्तार आरोपी: युकेश मुण्डा, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बंधा, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा (छ.ग.)

मामले के आरोपी की पता-तलाश/गिरफ्तारी में थाना लुण्ड्रा से प्रधान आरक्षक प्रबोध मिंज, चौकी रघुनाथपुर से आरक्षक राकेश एक्का, अरविंद तिवारी, इदरिश खान, उमेश खुंटिया इत्यादि कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button