दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जोगी कांग्रेस प्रत्याशी जहीर खान ने निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत, कहा- भिलाई में सत्तारूढ़ दल की गुंडागर्दी, बना रहे हैं डर व भय का माहौल

भिलाई। ज्यों ज्यों चुनाव का दिन नज़दीक आ रहा है त्यों त्यों भिलाई का माहौल गरमाने लगा है, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई है कि भिलाई नगर निगम के कर्मचारियों का परिवार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं, जिससे सत्ता रूढ़ दल में काफ़ी नाराज़गी है और वह ऐसे कर्मचारी जिनका परिवार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी का चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं।

उन्हें भिलाई नगर निगम में नौकरी से बाहर निकालने की धमकी देकर डर व भय का माहौल बना रहे हैं,साथ ही सत्ता रूढ़ दल द्वारा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी के प्रचार गाड़ियों को भी प्रभावित किया जा रहा है, ऐसे में निष्पक्ष चुनाव कोरी कल्पना नजर आ रही है,इस पर तत्काल कार्यवाही कर सत्ता रूढ़ दल की गुंडागर्दी व तानाशाही पर रोक लगाने निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई है।

दरअसल ज़हीर इस चुनाव में दोनों ही दलों को पछाड़ने लोगों के बीच पहुँचकर लगातार बैठक व जनसम्पर्क यात्राएँ कर रहे हैं, सुबह पाँच बजे से मॉर्निंग वॉक पर निकल महिलाओं युवाओं से मुलाक़ात कर बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर दिन का शुरुआत कर, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व सुबह से शाम तक विभिन्न वार्डों में मतदाताओं के बीच जनसम्पर्क यात्रा के दौरान वोट अपील करने पहुँचते हैं, जिसके बाद देर रात 2:00 से 3:00 बजे तक लगातार अलग-अलग स्थानों में बैठकों में शामिल हो रहे हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को ज़हीर ख़ुर्शीपार पहुँचे जहां उन्होंने सघन जनसंपर्क किया और मतदाताओं से भिलाई की संस्कृति व संस्कार की रक्षा के लिए हल चलाता किसान चुनाव चिन्ह पर वोट करने की अपील की, इस दौरान बड़ी संख्या में वार्ड के लोग उपस्थित रहे। शिकायत पत्र…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button