छत्तीसगढ़फीचर्ड

ज्वेलरी दुकान में लूट कांड के फरार दो आरोपी गिरफ्तार, सोने- चांदी के ज्वेलर्स सहित देशी कट्टा और कारतूस बरामद

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज स्थित राजेश ज्वेलर्स में 11 सितम्बर को दिनदहाड़े हुई करोड़ों के आभूषणों की लूट के मामले में पुलिस ने फरार दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से भी लूट का सोना-चांदी व अन्य सामान जप्त किया है। मामले के 6 आरोपियों को पुलिस ने सप्ताहभर पूर्व ही पकड़ा था।

ज्ञात हो कि 11 सितम्बर को दिन दहाड़े रामानुजगंज के व्यस्त बाजार में स्थित राजेश ज्वेलर्स में घुसकर संचालक से मारपीट करते हुए लुटेरों ने दुकान से 2.86 करोड़ की ज्वेलरी और 7 लाख रूपये नगदी लूट ली थी। घटना के बाद गठित विशेष पुलिस टीम ने घटना के तीन सप्ताह बाद मामले में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

जिनमें मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकी उर्फ बुकिंग, उसका भाई सोनू सोनी उर्फ आनंद सोनी, राहुल मेहता, विक्की सिंह, सोनू-मोनू के मामा अरविंद सोनी और सोनू की गर्लफ्रेंड अंजनी एक्का को गिरफ्तार किया था।

इस मामले में दो आरोपी फरार थे, जिनकी पुलिस द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी फरार आरोपी राधेश्याम पासवान उर्फ श्याम व रोहित सिंह उर्फ कलुआ के बारे में पुलिस ने मुखबिर तैनात किये हुए थे दोनों आरोपियों के अपने गृह जिले औरंगाबाद बिहार में होने की जानकारी पर पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया।

उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उनके कब्जे से 1.354 किलो सोना, 1.058 किलोग्राम चांदी, एक देशी कट्टा व पांच नग जिंदा कारतूस बरामद किया है। जप्त सामानों की कीमत करीब 70 लाख रूपये आंकी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button