खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठी के लिए हेमंत सरकार जिम्मेदार है, घुसपैठियों के लिए रातों रात कागजात बनाए गए : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एक बार फिर से बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाया. पीएम मोदी ने कहा कि आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया और उनकी जमीन छीन ली. इसके अलावा पीएम मोदी ने कांग्रेस के पर जाति जनगणना के नाम पर देश को बांटने का आरोप लगाया…

गोड्डा (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोड्डा में अलग अंदाज में नजर आए. इस चुनावी मंच से उन्होंने गोड्डा के लोगों से अंगिका बोली में उनका हालचाल पूछा. इसके बाद उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत की। संथाल को साधने के लिए पीएम मोदी ने मोर्चा संभाल लिया है. इसी कड़ी में उन्होंने दूसरे चरण के लिए गोड्डा में चुनाव प्रचार किया. यहां उन्होंने देसी अंदाज में अपने संबोधन की शुरुआत की. पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से पूछा कि की हाल चाल छै, ये लोगों की भीड़ बता रही है कि इस बार झारखंड में भाजपा की सरकार बननी तय है. इसके बाद पीएम मोदी ने गोड्डा के योगिनी स्थान और पड़ोसी राज्य के सटे बिहार के बांका जिले के मंदार पर्वत और बाबा बैद्यनाथ के साथ खुद को जोड़ने का प्रयास किया।

पीएम ने अपने भाषण में झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर प्रहार किया. संथाल में घुसपैठ के मुद्दे को उन्होंने जनता के सामने रखा. पीएम ने राज्य सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठी के लिए हेमंत सरकार जिम्मेदार है. इसके साथ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को निशाने पर और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर कटाक्ष करते हुए बोला कि कांग्रेस ने उसी के परिवार को टिकट दिया जो जेल में है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने लगभग पंद्रह मिनट के भाषण मे जहां एक ओर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. वहीं उन्होंने भाजपा के कार्यकाल में गोड्डा जिला के विकास की बात को जनता के सामने रखा. पीएम ने कहा कि गोड्डा को रेल दिया, इसके साथ ही हम पेयजल के लिए पैसा केंद्र से भेजते हैं लेकिन राज्य सरकार उसे डकार जाती. प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो किसी को नहीं छोड़ेंगे एक-एक करके सबको जेल भेजेंगे।

इसके अलावा उन्होंने अपने भाषण में मंडल मुर्मू का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि आज सिद्धु कान्हो के वंशज मंडल मुर्मू उनकी पार्टी मे शामिल हो गए हैं वे भी चाहते हैं कि बांग्लादेशी घुसपैठ पर रोक लगे. वहीं इस सभा को संबोधित करते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वे मंडल मुर्मू को टिकट देना चाहते थे लेकिन हेमंत सोरेन का प्रस्तावक होने के कारण वे खुद तैयार नहीं हुए. इस दौरान मंच पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र राय के साथ गोड्डा व साहिबगंज के सभी भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने झारखंड में घुसपैठ के मुद्दे को एक बार फिर से मुद्दा बनाया. उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या करीब करीब आधी रह गई है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर ऐसे ही आदिवासियों की संख्या घटती रही तो जल जंगल जमीन पर दूसरों का कब्जा हो जाएगा. पीएम ने कहा कि आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश चल रही है. झामुमो बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का स्थायी निवासी बनाने के लिए गलत काम किए हैं. घुसपैठियों के लिए रातों रात कागजात बनाए गए।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नेता हमारी बहन बेटियों को गाली देते हैं. उन्होंने सीता सोरेन का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने इनके बारे में भद्दी बातें कहीं. ये उसलिए होता है क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी सरकार है उन्हें कुछ नहीं होगा. यही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि हमने आदिवासी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया. लेकिन कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी. आज भी कांग्रेस देश की राष्ट्रपति का अपमान करने से नहीं चूकती है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस की जातीय जनगणना की मांग पर भी उन्हें घेरा. पीएम मे कहा कि कांग्रेस आरक्षण को खत्म करना चाहती है. उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस के शहजादे आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उनके पिता जब केंद्र सरकार में पूर्ण बहुमत में थे तो उन्होंने आरक्षण खत्म करने की कोशिश की, जिसके बाद वे ऐसे ऐसा हारे की दोबारा कभी वे पूर्ण बहुमत की सरकार बना नहीं सके. पीएम ने कहा कि जहां जहां ओबीसी, एससी-एसटी की ज्यादा आबादी है वहां कभी भी कांग्रेस सरकार नहीं बना सकी. पीएम मोदी ने कई जातियों के नाम लेकर कहा कि एक हैं तो सेफ हैं. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए जल जंगल और जमीन की लूट की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button