दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

झूठ परोसने में माहिर भूपेश बघेल स्कूल बंदी के सवाल पर क्यों हो गए मौन – रिकेश सेन

भिलाई। छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद झूठा का दुष्प्रचार कर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह और भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। जिसके खिलाफ वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आज सुपेला थाना में प्रकरण की जांच कर भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का पत्र पुलिस अधीक्षक दुर्ग के नाम सौंपा है।

श्री सेन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक्स हैंडल पर छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद करने का झूठा प्रचार कर जनता में भ्रम और गलत जानकारी लगातार परोस रहे हैं। जबकि पिछले 11 माह से छत्तीसगढ़ में विष्णुदेवजी की सरकार लगातार शिक्षा को और भी उन्नत बनाने स्कूलों को सुदृढ़ और शिक्षकीय प्रणाली को मजबूत करने का काम कर रही है।

श्री बघेल को बताना चाहिए कि राज्य सरकार ने कौन से स्कूल बंद किए हैं? इस सवाल पर मौन साधे भूपेश बघेल कल यह बहाना भी बना सकते हैं कि उनके किराये पर संचालित एक्स हैंडल पर किसी अन्य ने यह पोस्ट किया है।

पुलिसिया कार्रवाई तो भूपेश बघेल को कभी दिखाई ही नहीं देती, दुर्ग एसपी को गुंडा कहने वाले भूपेश बघेल के पास इतना भी समय नहीं है कि उसी दुर्ग पुलिस ने जब भिलाई के अपराधी अमित जोश को मुठभेड़ में ढेर किया तो उन पुलिस जवानों की हौसला अफजाई में चंद शाबाशी भरे शब्द ही लिख सकें।

जो सच है उस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुप्पी साध लेते हैं मगर भ्रामक और झूठी जानकारियां लगातार अपने एक्स हैंडल से परोस कर छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को गुमराह करने का प्रयास सिर्फ और सिर्फ छत्तीसगढ़ कांग्रेस की गुटबाजी में खुद को साधने के लिए लगातार करते रहे हैं। इसलिए दुर्ग एसपी को पत्र देकर मैंने इस प्रकरण की जांच कर एफआईआर दर्ज करने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button