छत्तीसगढ़फीचर्ड

जंगल में हुआ खेल रहे 07 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे: धरपकड़ में एसडीओपी और थाना प्रभारी को आई चोट, 01 लाख रुपए से अधिक की नगदी सहित 6 मोटर साइकल जप्त

जंगल में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया…आरोपियों से कुल नगदी रकम 102000 /- (एक लाख दो हजार रू.), 06 मोटर सायकल, ताश पत्ती जप्त…आरोपियों की धरपकड़ में एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव को हल्की चोंटे भी आई…रेड कार्यवाही में सम्मिलित टीम को SSP द्वारा ईनाम प्रदाय करने की घोषणा किया गया है…

 

 

जशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को दिनांक 04.03.2025 को मुखबीर से बेलडेगी जंगल किनारे कुछ जुआड़ियों द्वारा रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली। इस सूचना पर तत्काल एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं निरीक्षक विनित पाण्डेय के नेतृत्व में टीम बनाकर आगामी कार्यवाही हेतु रवाना किया गया, टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार जगह बेलडेगी जंगल में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई एवं जुआ खेलते हुये पाये जाने पर 07 आरोपियों को दौड़ाकर अभिरक्षा में लिया गया एवं उनसे कुल नगदी रकम 102000 /- (एक लाख दो हजार रू.), 06 मोटर सायकल, ताश पत्ती जप्त इत्यादि जप्त किया गया, भाग रहे आरोपियों की धरपकड़ में एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव को हल्की चोंटे भी आई।

पुलिस द्वारा आरोपी 1-शेरू खान उम्र 26 साल निवासी लैलुंगा जिला रायगढ़ के फड़ से 16 हजार रू., 2-त्रिभुवन सिंह उम्र 40 साल निवासी लैलुंगा के फड़ से 15 हजार रू., 3-श्रवण साय उम्र 58 साल निवासी पण्डरीपानी तमता के फड़ से 16 हजार रू., 4-शुकरू यादव उम्र 38 साल निवासी हांथीबेड़ के फड़ से 15 हजार रू., 5-सदर राम उम्र 56 साल निवासी बगईझरिया के फड़ से 15 हजार 500 रू., 6-चंद्रप्रकाष उम्र 25 साल निवासी कोल्हेनझरिया के फड़ से 13 हजार रू., 7-मदन यादव उम्र 32 साल निवासी मठपहाड़ के फड़ से 11500 रू. कुल 102000 रू. जप्त किया गया है।

आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) जुआ एक्ट एवं बी.एन.एस. की धारा 112(2) का अपराध पाये जाने पर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल, निरीक्षक विनित पाण्डेय, प्र.आर. 49 मिथलेष यादव, प्र.आर. चंद्रविजय साय, प्र.आर. सुभाष नायक, प्र.आर. परमजीत सिंह, आर. 08 पदुम वर्मा, आर. 383 आषीषन प्रभात टोप्पो, आर. 543 अजय खेस, आर. 707 मनोज भगत, आर. 558 तुलसी रात्रे, आर. 157 राजकुमार बघेल, आर. 60 मरियानुस एक्का, आर. 210 लैक्षण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया है किः- बेलडेगी जंगल में जुआ खेलने की शिकायत पर रेड कार्यवाही कर 07 आरोपियों से कुल 102000 रू., 06 मोटर सायकल एवं ताषपत्ती जप्त किया गया है, सभी थाना प्रभारियों को जुआ खेलने की षिकायत पर त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देषित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button