खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

टीम इंडिया की जर्सी पर पहली बार लिखा जाएगा पाकिस्तान का नाम, जानिए क्यों होगा ऐसा?

भारतीय टीम एशिया कप में अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. इस मैच में भारत की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम देखने को मिलेगा…

नईदिल्ली (ए)। एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका की मेज़बानी में खेला जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप के दौरान ऐसा पहली बार होगा कि जब भारतीय टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा जाएगा. 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के कुछ मैच पाकिस्तान और बाकी श्रीलंका में खेले जाएंगे. हालांकि टूर्नामेंट का मुख्य मेज़बान पाकिस्तान ही है लेकिन भारत की ओर से पाकिस्तान दौरा करने के लिए मना कर दिया गया था।

भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने सारे मैच श्रीलंका में खेलेगी. हालांकि पाकिस्तान एशिया कप का मुख्य होस्ट है, इसलिए टीमों को अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखावाना हो सकता है. यही वजह है कि भारतीय टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा जा सकता है. भारत की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम एशिया कप के लोगो को ठीक नीचे होंगा. हालांकि अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. एशिया कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच यह महामुकाबला श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर हाउसफुल स्टेडियम की उम्मीद की जा रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज के अलावा सुपर-4 के चरण में भी एक मुकाबला देखने को मिल सकता है. अगर दोनों टीमें सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लेती हैं, तो दोनों के बीच एक और मुकाबला देखने को मिल सकता है. सुपर-4 के अलावा दोनों के बीच फाइनल में भी भिंड़त हो सकती है. इस तरह एशिया कप में भारत-पाक सिर्फ एक बार नहीं बल्कि तीन बार आमने-सामने आ सकती हैं।

बता दें कि 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच पाकिस्तान के मुल्तान में खेला जाएगा. इसके बाद बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दूसरा मैच श्रीलंका की मेज़बानी में होगा. इसके अलावा टूर्नामेंट का फाइनल भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा. टूर्नामेंट के अधिक्तर श्रीलंका की मेज़बानी में ही होंगे।

भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट कब से कर सकेंगे बुक आईसीसी ने एक ट्वीट किया है. इसमें उसने टूर्नामेंट के सभी मैचों के टिकट बुकिंग की जानकारी दी है. टिकट बुकिंग की शुरुआत 25 अगस्त से होगी. क्रिकेट फैंस 25 अगस्त से भारत को छोड़कर बाकी सभी टीमों के मैचों की टिकट बुक कर सकेंगे. वहीं 30 अगस्त से भारत के मैचों की टिकट बुकिंग शुरू होगी. टीम इंडिया के गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम में खेले जाने वाले मैचों के लिए इस दिन से टिकट बुक किए जा सकेंगे।

फैंस 31 अगस्त से भारत के चेन्नई, दिल्ली और पुणे में होने वाले मैचों की टिकट बुक कर सकेंगे. इसके बाद 1 सितंबर से धर्मशाला, लखनऊ और मुंबई के मैचों के लिए टिकट की बुकिंग कर सकेंगे. 2 सितंबर से बैंगलोर और कोलकाता में होने वाले मैचों की बुकिंग हो सकेगी।

क्रिकेट फैंस 3 सितंबर से अहमदाबाद में होने वाले टीम इंडिया के मैचों के टिकट बुक करेंगे. अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इसके बाद 15 सितंबर से सेमीफाइनल और फाइनल मैच के टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button