देश-दुनियाफीचर्ड

टीवी इंटरव्यू के दौरान महिला नेत्री को सख्स ने किया kiss, नेत्री ने चिल्लाते हुए कहे अपशब्द

वीडियो में इससे पहले कि रिपोर्टर हन्ना से सवाल पूछ पाता, टोपी पहने एक आदमी अचानक वर्निकोव के बाईं ओर झपट्टा मारता है और उसके गाल पर चूमकर वहां से चला जाता है…

नईदिल्ली (ए)। अमेरिका के ब्रुकलिन में एक न्यूयॉर्क सिटी काउंसिलवुमन के साथ एक टीवी इंटरव्यू के दौरान जो हुआ वह हैरान करने वाला था. नेटवर्क रिपोर्टर हन्ना क्लिगर के अनुसार, ब्रुकलिन काउंसिलवुमन इन्ना वर्निकोव, एक रिपब्लिकन जो 48वें जिले का प्रतिनिधित्व करती हैं, गुरुवार को ब्राइटन बीच में सीबीएस न्यूयॉर्क को एक इंटरव्यू दे रही थीं. यहां अचानक एक शख्स ने आकर ऐसी हरकत की कि इन्ना को गुस्सा आ गया।

वीडियो में इससे पहले कि रिपोर्टर हन्ना से सवाल पूछ पाता, टोपी पहने एक आदमी अचानक वर्निकोव के बाईं ओर झपट्टा मारता है और उसके गाल पर चूमकर वहां से चला जाता है. हन्ना हैरान रह जाती हैं चिल्लाते हुए उसे अपशब्द कहती हैं. ये घटना कैमरे में कैद हो जाती है।

वीडियो में दिखता है कि हरकत करने के बाद सड़क पर चलने से पहले वह आदमी पीछे मुड़ता है, मुस्कुराता है और हंसता है. स्तब्ध काउंसिलवूमन चिल्लाती है. घटना के बाद वर्निकोव ने शुक्रवार को ट्वीट किया “मैं मतदाताओं से इस तरह के प्यार की उम्मीद नहीं करती, बहुत डरावना क्षण।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button