छत्तीसगढ़फीचर्ड

टीवी चैनल पर दिए गए नंबर पर समस्या के निराकरण के लिए संपर्क करना पड़ा महंगा, ठगे 28 लाख रुपए

28 लाख रूपये का धोखाधड़ी में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…टीवी चैनल के माध्यम से परिवारिक समस्या का निराकरण करने आरोपीगण द्वारा मृत्यु का भय दिखाकर 28 लाख रूपये रकम खाते में ट्रान्सफर करवा लिया था…मृत्यु का भय दिखाकर धोखाधड़ी करने वाला निवासी दिल्ली का 01 आरोपी गिरफ्तार…

 

कांकेर। दिनांक 06.05.2025 को प्रार्थिया मीरा साहू पति लोकनाथ साहू उम्र 54 वर्ष राजापारा कांकेर की निवासी है। प्रार्थिया घटना दिनांक 26.11.2024 को डीडी फ्री डिश के चैनल नं.38 में मनोरंजन प्राईम में प्रसारित जय माँ कामाख्या संस्थान के राघवेन्द्र आचार्य, धीरज रावत से पारिवारिक समस्या के कारण मेरे द्वारा फोन से बात कर अपनी पारिवारिक समस्या से अवगत कराया गया।

जिनके द्वारा उपरोक्त नंबर एवं अन्य मोबाईल नंबर से पारिवारिक समस्या के निराकरण के लिए 3100/- रूपये का हवन करना पड़ेगा कहकर मेरी पूरी पारिवारिक समस्या को जानकर मुझे बार-बार डरा-धमकाकर पारिवारिक समस्या के निराकरण नहीं होने की स्थिति में परिवार के किसी भी सदस्य की अकारण मृत्यु हो जायेगी का भय दिखाकर मुझे बार-बार पैसो की मांग की गई।

जिनसे भयभीत एवं प्रताड़ित होकर प्रार्थिया के द्वारा आईसीआईसी बैंक दिल्ली के खाता धारक धीरज रावत (रावत क्रियेशन) के खाता नंबर में चेक के माध्यम से अलग-अलग दिनांक को कुल 28,52,002/-रूपये ट्रान्सफर किया गया है तथा लगातार बार-बार फोन कर मृत्यु का पारिवारिक समस्या का निराकरण नहीं कराने से मृत्यु का भय दिखाकर पुनः पैसे की मांग की जा रही है।

इनके द्वारा मुझ प्रार्थिया से धोखाधड़ी कर कुल 28,52,002/-रूपये (अठाईस लाख बावन हजार दो रूपये) की धोखाधड़ी किया गया है कि रिपोर्ट पर थाना कंाकेर में अप.क्र. 133/25 धारा-308(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के.एलिसेला उ.ब.कांकेर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के मार्गदर्शन में खाताधारक आरोपी धीरज रावत का बैंक केवायसी जानकारी एवं मोबाईल सीडीआर प्राप्त होने पर, आरोपी की पता तलाश हेतु राज्य से बाहर दिल्ली जाने अनुमति प्राप्त कर थाना से टीम दिगर प्रान्त दिल्ली रवाना किया गया।

आरोपी धीरज रावत पता रोहिणी नार्थ वेस्ट दिल्ली के सकुनत पर पता किया गया आरोपी सकूनत पर नहीं मिलने से थाना उपस्थित आने नोटिस दिया गया। आरोपी धीरज रावत दिनांक 23.06.2025 को थाना उपस्थित आने पर घटना के संबंध में पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया।

आरोपी संचालक धीरज रावत ने कबुल किया कि उक्त रकम 28,52,002/-रूपये का हेर फेर मेरे द्वारा अलग-अलग दिनांक को प्रार्थिया मीरा साहू के खाता क्रमांक एवं फोन पे से मेरे खाता क्रमांक में लिया गया है। वजह सबूत के गिरफ्तारी का कारण बताकर दिनांक 23.06.2025 आरोपी संचालक धीरज रावत पिता चतर सिंह रावत उम्र 30 वर्ष पता के-77 विजय विहार रोहिणी सेक्टर 4 थाना विजय विहार, जिला उ.ब. पश्चिम दिल्ली (दिल्ली) को गिरफ्तार कर मामला अजमानीय होने से रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, प्रभारी सायबर सेल प्रेमप्रकाश अवधिया के नेतृत्व में सउनि सोमेन्द्र सिंह, प्र.आर. गीतेश्वर कुलदीप, आरक्षक शक्ति सिंह एवं महिला आरक्षक गणेश्वरी कोड़ोपी व पेट्रोलिंग टीम का अहम भूमिका रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button