देश-दुनियाफीचर्डविविध

बीसीसीआई ने साल 2022-23 के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध का किया एलान, जानिए किस खिलाड़ी को किस कैटेगरी में मिली जगह

रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, रवीन्द्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को A+ कैटेगरी में जगह मिली है. जबकि हार्दिक पांड्या समेत पांच खिलाड़ियों को कैटेगरी A में जगह मिली है…

नईदिल्ली (ए)। बीसीसीआई ने साल 2022-23 के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध का एलान कर दिया है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, रवीन्द्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को A+ कैटेगरी में जगह मिली है. दरअसल, इस कैटेगरी के खिलाड़ियों को बीसीसीआई 7 करोड़ रूपए सलाना देती है. वहीं, A कैटेगरी में 5 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इसके अलावा बीसीसीआई ने 4 और कैटेगरी में शामिल खिलाड़ियों के नामों का एलान किया है।

A कैटेगरी में 5 खिलाड़ी शामिल

बीसीसीआई की साल 2022-23 के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध में A कैटेगरी में 5 खिलाड़ियों को जगह मिली है. इस कैटेगरी में हार्दिक पांड्या, रवि अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है. इस कैटगरी के खिलाड़ियों को सलाना 5 करोड़ रूपए मिलते हैं।

B कैटेगरी में 6 खिलाड़ियों को जगह मिली

वार्षिक अनुबंध के लिए B कैटेगरी में 6 खिलाड़ियों को जगह मिली है. इस कैटेगरी में चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को शामिल किया गया है. इस कैटेगरी के खिलाड़ियों को बीसीसीआई सलाना 3 करोड़ रूपए देती है।

C कैटेगरी में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

वार्षिक अनुबंध के लिए C कैटेगरी में ग्याराह खिलाड़ियों को जगह मिली है. इस कैटेगरी में उमेश यादव के अलावा शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत को शामिल किया गया है. इस कैटेगरी के खिलाड़ियों को सलाना 1 करोड़ रूपए मिलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button