खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

टी20 विश्वकप में भारत और अमरीका के बीच मुकाबला आज, मैच पर बारिश का साया?

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन हो रहा है। अमेरिका पहली बार आईसीसी के इवेंट की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसकी वजह से टूर्नामेंट उतना मजेदार नहीं लग रहा है…

 

नईदिल्ली (ए)। टी20 विश्व कप 2024 का 25वां मुकाबला आज बुधवार को भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना तीसरा मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलती नजर आएंगी। लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर चुकी भारतीय टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि, अमेरिका को हल्के में लेना खतरे से खाली नहीं होगा। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था।  इस टूर्नामेंट में कई मुकाबलों पर बारिश ने कहर बरपाया है। ऐसे में फैंस इस मैच को लेकर चिंतित हैं।

भारत और यूएई के बीच यह मुकाबला आज 12 जून को खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार इस टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। भारतीय समयानुसार यह मैच रात आठ बजे शुरू होगा जबकि लोकल समय के अनुसार यह मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान बारिश के चांसेस छह प्रतिशत होंगे। भले ही यह प्रतिशत कम है लेकिन न्यूयॉर्क के मौसम का भरोसा नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बारिश की संभावना पांच प्रतिशत जताई गई थी। मैच के दौरान रुक-रुककर बारिश हुई थी। मैच के दौरान न्यूयॉर्क का तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, हवा 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इसके अलावा आर्द्रता 53 से 64 प्रतिशत तक हो सकती है।

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन हो रहा है। अमेरिका पहली बार आईसीसी के इवेंट की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसकी वजह से टूर्नामेंट उतना मजेदार नहीं लग रहा है। इस मैदान पर एक के बाद एक लो स्कोरिंग मैच हो रहे हैं। बड़ी से बड़ी टीम के लिए 100 रन भी बनाना पहाड़ लांघना साबित हो रहा है। ऐसे में भारत बनाम अमेरिका मैच के भी लो स्कोरिंग रहने की संभावना है।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोनेस (उप-कप्तान), एंड्रीस गोस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेस्सी सिंह, मिलिंद कुमार, निसार्ग पटेल, नितीश कुमार, नोसतुश केनजिगे, सौरभ नेत्रवालकर, शेडली वैन शेलक्विक, स्टीवन टेलर, शायान जाहांगीर। रिजर्व: गजानंद सिंह, जुआनोए ड्रेसाडाले, यासिर मोहम्मद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button