खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

टी20 विश्वकप में सबसे छोटे स्कोर का बचाव कर भारत ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत ने टी20 विश्व कप में सबसे छोटे टोटल का बचाव किया है। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका की बराबरी की। दोनों ने 120 रन के लक्ष्य का बचाव किया है। श्रीलंका ने ऐसा 2014 टी20 विश्व कप में चटगांव में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था…

नईदिल्ली (ए)। भारत ने टी20 विश्व कप 2024 में इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ही टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड बना दिए। यह टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम की पाकिस्तान पर सातवीं जीत रही। दोनों के बीच कुल आठ मुकाबले हुए हैं और भारत ने सात मैचों में जीत हासिल की है। एक में पाकिस्तान को जीत मिली। यह टी20 विश्व कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैचों की विनिंग स्ट्रीक है। टीम इंडिया ने इस मामले में पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़ा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ और श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप में छह-छह मैच जीते थे। अब भारतीय टीम सबसे आगे हो गई है।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किसी टीम द्वारा बचाया गया यह दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। 2021 में जिम्बाब्वे ने हरारे में पाकिस्तान को 119 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं करने दिया था। इसके बाद टीम इंडिया है। भारत की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह आठ महीने के अंदर दूसरी बार है जब किसी आईसीसी टूर्नामेंट में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 रन देकर दो विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

टी20 विश्व कप में किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक जीत 

कितने मैचों में जीत टीम खिलाफ
7 भारत पाकिस्तान
6 पाकिस्तान बांग्लादेश
6 श्रीलंका वेस्टइंडीज

भारत ने सबसे छोटे स्कोर का बचाव किया

इतना ही नहीं भारत ने टी20 विश्व कप में सबसे छोटे टोटल का बचाव किया है। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका की बराबरी की। दोनों ने 120 रन के लक्ष्य का बचाव किया है। श्रीलंका ने ऐसा 2014 टी20 विश्व कप में चटगांव में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। वहीं, टी20 में भारतीय टीम द्वारा बचाया गया यह सबसे कम स्कोर भी है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 139 रन के लक्ष्य का बचाव किया था।

टी20 में पाकिस्तान के विरुद्ध सबसे कम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव

रन विपक्षी टीम स्थान साल
119 जिम्बाब्वे हरारे 2021
120 भारत न्यूयॉर्क 2024*
128 ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2010
130 इंग्लैंड अबू धाबी 2012
131 ज़िम्बाब्वे पर्थ 2022

 

टी20 में भारत द्वारा सबसे कम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया गया

किस स्कोर
का बचाव किया
विपक्षी टीम स्थान साल
120 पाकिस्तान न्यूयॉर्क 2024*
139 जिम्बाब्वे हरारे 2016
145 इंग्लैंड नागपुर 2017
147 बांग्लादेश बेंगलुरु 2016

टी20 विश्व कप में सबसे कम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया गया

किस स्कोर
का बचाव किया
टीम खिलाफ स्थान साल
120 श्रीलंका न्यूजीलैंड चटगाँव 2014
120 भारत पाकिस्तान न्यूयॉर्क 2024*
124 अफगानिस्तान वेस्टइंडीज नागपुर 2016
127 न्यूजीलैंड भारत नागपुर 2016
129 दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड लॉर्ड्स 2009

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button