खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

टी20 विश्वकप में हुआ एक और उलटफेर, कनाडा ने आयरलैंड को 12 रन से धोया

कनाडा ने 12 रन आयरलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. कनाडा ने शानदार गेंदबाजी की बदौलत विजय हासिल की…

 

नईदिल्ली (ए)। कनाडा ने आयरलैंड को 12 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. कनाडाई टीम को शानदार गेंदबाजी के दम पर यह जीत मिली और टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट जेरेमी गॉर्डन और डिलोन हेलिगर ने लिए. उन दोनों ने दो-दो विकेट झटके. कनाडा ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 137 रन बनाए. शुरुआती झटकों से उबरते हुए कनाडा ने निकोलस किर्टन की 49 रन और श्रेयस मोवा की 37 रन की पारी की बदौलत सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था. दूसरी ओर आयरलैंड के बल्लेबाज नियमित रूप से विकेट गंवाते रहे और बड़ी पार्टनरशिप ना होना टीम की हार का सबसे बड़ा कारण बना. जॉर्ज डॉकरेल और मार्क अडार के बीच जरूर 62 रन की साझेदारी हुई, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके।

आयरलैंड के सामने 138 रनों का लक्ष्य था. टीम ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत की और पहले 5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 25 रन बना लिए थे. मगर छठे ओवर में कप्तान पॉल स्टर्लिंग 17 गेंद में 9 रन की घटिया पारी खेलकर आउट हो गए. स्टर्लिंग के बाद चौथी ही गेंद पर एंड्रयू बालबर्नी गलत शॉट खेलने के चक्कर में 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

टीम के लिए मुश्किलें कम होने का काम नहीं ले रही थीं और आलम यह था कि आयरलैंड ने 50 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए. कनाडाई गेंदबाजी निरंतर मैच पर दबदबा बनाती जा रही थी, इस कारण आयरलैंड का रन रेट 6 से भी नीचे चला गया था. लोरकान टकर (10) और हैरी टेक्टर (7) कुछ कमाल किए बिना ही पवेलियन लौट गए. 13वें ओवर में आयरलैंड ने गैरेथ डेलानी के रूप में छठा विकेट गंवाया. 15 ओवर तक टीम ने 74 रन बना लिए थे और उसे अब भी जीत के लिए 30 गेंद में 64 रन चाहिए थे।

जॉर्ज डॉकरेल और मार्क अडार के बीच 62 रन की पार्टनरशिप आयरिश टीम को जीत के करीब ले जा रही थी. आखिरी 2 ओवर में टीम को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे. 19वें ओवर में 11 रन आए, जिससे आखिरी 6 गेंद में आयरलैंड को 17 रन बनाने थे. आखिरी ओवर में जेरेमी गॉर्डन ने मात्र 4 रन दिए, जिससे कनाडा ने इस मैच को 12 रन से जीत लिया है।

कनाडा ने टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज करने के बाद 2 महत्वपूर्ण अंक बटोर लिए हैं. इस जीत ने कनाडा को ग्रुप ए की स्टैंडिंग्स में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है. हालांकि भारत के भी अभी 2 अंक हैं, लेकिन कनाडा का नेट रन-रेट उससे कमजोर है. फिलहाल मेजबान यूएसए 2 मैचों में 2 जीत के साथ टॉप पर बनी हुई है, जिसके अभी 4 अंक हैं. पाकिस्तान और आयरलैंड क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button