खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, पंत-सैमसन को मिली जगह

बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे…

नईदिल्ली (ए)। भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम घोषित कर दी है. टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगी. रोहित के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और संजू सैमसन को टीम में जगह मिली है. शुभमन गिल को रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में रखा है. बोर्ड ने शिवम दुबे पर भी भरोसा जताया है. हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सिलेक्शन कमेटी ने मंगलवार को ही बैठक की है।

टीम इंडिया ने विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत और संजू सैमसन को टीम में जगह दी है. सैमसन और पंत आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऋषभ की लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. वे कार एक्सीडेंट के बाद से ही मैदान से दूर थे. लेकिन आईपीएल के जरिए मैदान पर वापसी की और अपनी फॉर्म को भी साबित किया. उन्हें इसका फायदा मिला. सैमसन की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2024 में 9 मैच खेले हैं और 385 रन बनाए हैं. इस दौरान 4 अर्धशतक लगाए हैं।

बीसीसीआई ने शिवम दुबे और अक्षर पटेल पर भी भरोसा जताया है. शिवम आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. वे विस्फोटक बैटिंग करने में माहिर हैं. इसके साथ-साथ फिनिशर की भूमिका भी निभा लेते हैं. शिवम दुबे ने इस सीजन के 9 मैचों में 350 रन बनाए हैं. इस दौरान 3 अर्धशतक लगाए हैं. अक्षर की बात करें तो उन्होंने बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी कमाल दिखाया है।

शुभमन गिल की जगह को लेकर काफी संशय चल रहा था. हालांकि बोर्ड ने नजरअंदाज नहीं किया. शुभमन को रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में जगह मिली है. उनके साथ-साथ रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

रिजर्व प्लेयर्स – शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button