Uncategorised

एसपी पारुल माथुर ने पर्यटन स्थल जतमई धाम में टूरिस्ट पुलिस का किया शुभारंभ, 7 अलग-अलग टीम में 28 पुलिसकर्मियों रहेंगे तैनात

छुरा। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर की पहल से टूरिस्ट पुलिस गरियाबंद की शुरुआत जतमई धाम से की गयी है। गरियाबंद पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा एवं बचाव के लिए आज से जिले के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर टूरिस्ट सहायता केन्द्र शुरू किए है। इन पर्यटन केन्द्रों पर पीली जैकेट पहने टूरिस्ट पुलिस भी पर्यटकों की मदद के लिए हमेशा तैनात रहेगी। टूरिस्ट पुलिस के पास किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी।

गरियाबंद जिले के अधिकांश क्षेत्र पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। यहां दूर-दूर से लोग पर्यटन के लिए आते है। पर्यटन के दौरान कई प्रकार की अप्रिय घटना हो जाती है। घटना पूर्व बचाव हेतु टूरिस्ट पुलिस का शुभारंभ किया है। 28 पुलिस कर्मियों का 07-07 का अलग-अलग टीम बनाकर जिले के पर्यटन स्थलो जतमई मंदिर, घटारानी मंदिर, राजीव लोचन मंदिर, चिंगरापगार में ड्यूटी लगायी गयी है।

टूरिस्ट पुलिस की विशेष पहचान हेतु पीले रंगी की टी शर्ट एवं नीले रंग कैप पहने रहेगे जिसमें टूरिस्ट पुलिस लिखा हुआ है। जिसके पास सुरक्षा एवं बचाव की दृष्टि से चिकित्सा कीट, रस्सी, टार्च, छाता एवं अन्य सुरक्षा का समान उपलब्ध रहेगा। जिससे जनसमान्य को तत्काल मदद मिल सके। लोगों की सुरक्षा की दृष्टी से पर्यटन स्थलों के सेल्फी जोन को बैरिकेट किया जायेगा। जिससे आमजन का सुरक्षा हो सके।

गरियाबंद जिले के एसपी पारुल माथुर ने इस विषय मे अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जिले के जतमई, घटारानी, चिंगरापगार ओर राजीव लोचन मंदिर में टूरिस्ट पुलिस की व्यवस्था की गईं है। शनिवार और रविवार को इन चारों स्थलों पर पुलिस टीम मौजूद रहेगी जो यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को हर संभव मदद करेगी।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पद्मश्री से सम्मानित फुलबासन बाई यादव ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि गरियाबंद के इन स्थलों पर बड़ी संख्या में प्रदेश भर से पर्यटक पहुंचते है। पुलिस की मौजूदगी होने से इन स्थानों पर लोग पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। उन्होनें पुलिस की इस पहल की प्रशंसा करते हुए बधाई प्रेषित की है।

कार्यक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अति0 पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक संतोष भुआर्य, थाना प्रभारी पाण्डुका निरीक्षक बसंत बघेल, थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक विकाश बघेल, थाना प्रभारी गरियाबंद निरीक्षक वेदवती दरियो, थाना प्रभारी फिंगेश्वर उप निरी. भूषण चंद्राकर एवं अधिकारी कर्मचारी उपिस्थत रहे।

‘‘ आपकी मुस्कान, गरियाबंद पुलिस की शान ’’

Related Articles

Back to top button