छत्तीसगढ़फीचर्ड

टैक्स जीवन सर्विसेस का फ्रेन्चाईजी दिलाने के नाम पर 25 लाख रूपये से अधिक की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। दिनांक 23.01.2025 को प्रार्थी शिव कुमार अग्रवाल ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पहचान वर्ष 2018 में कन्हैयालाल से हुआ जिसके द्वारा स्वयं को टैक्स जीवन सर्विसेस का डायरेक्टर बताकर लोगो को अलग अलग राज्यों और शहरो में टैक्स सर्विस काउंटर की फ्रेंचाईजी दिलाना बताया।

जिसके कुछ दिनो पश्चात कन्हैयालाल, जय नारा एवं अन्य के द्वारा इसे अपने आफिस के उद्घाटन में आमंत्रित कर प्लान समझाते हुए टैक्स से जुड़े कामों में अधिक लाभ कमाने एवं टैक्स जीवन सर्विसेस की फ्रेचाईजी दिलाने का झांसा देकर षडयंत्रपूर्वक 25,50,000/- रूपये लेकर धोखाधड़ी किया गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 48/2025 धारा 420, 34 भादवि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी जय नारा की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर प्रकरण में आरोपी जय कुमार नारा को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- जय कुमार नारा पिता स्व. रमेश कुमार उम्र 37 साल पता म.नं. 17, मारूति रेसीडेंसी, मयुर विहार अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button