छत्तीसगढ़फीचर्ड

ट्यूशन पढ़ाकर पैदल अपने घर जा रही महिला टीचर से लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

ट्यूशन टीचर से लूटपाट करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार…आरोपी के कब्जे से लूट की संपत्ति 9000रू से खरीदे स्मार्ट वाच, चांदी की चैन किया गया बरामद…ट्यूशन पढाने जाती हुई महिला टीचर आरोपीयों का शिकार पूर्व में घटना शामिल 01 लुटेरे को किया जा चुका है गिरफ्तार…

बिलासपुर। दिनांक 22.112023 को प्रार्थीया अल्का गुप्ता पति चंद्र प्रकाश गुप्ता उम्र 47 वर्ष निवासी आरके बूट हाउस गली नंबर 03 तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली ने उपस्थित आकर दिनांक 22.11.2023 को कश्यप कालोनी ट्यूशन पढ़ाने गई थी वहां से वापस पैदल अपने घर तेलीपारा आ रही थी कि गली नंबर 03 के पास समय करीवन 05.45 बजे पहुची थी तभी एक्टीवा वाहन में बैठे तीन लोग आये और उसमे से एक व्यक्ति जो कि मै अपने कंधे में पर्स को टांग कर रखी थी उसे चोरी कर ले गया बैग में ओप्पो कंपनी का मोबाईल पर्स चश्मा और 9000 रूपये डायरी और आलमारी की चाबी थी।

जिसे लेकर गये थे प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक- 541 / 23 धारा 392,34 मादवि अपराध कायम कर विवेचना की गई मुखबीर की सूचना पर आरोपी – विशु श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास उम्र 21 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ मोरण्डम कथन लिया गया था जो अपने कथन में अपने साथी आरोपी 01. -ओम गरूड उर्फ ओम उडिया पिता किशोर गरूड उम्र 19 वर्ष निवासी कुंदन पैलेस के बाजू गली में विनोबा नगर थाना तारबहार जिला बिलासपुर छ०ग० 02 – विशाल मेश्राम के साथ दिनांक घटना समय का लूट को करना स्वीकार किया था। फरार आरोपियों के विरूद्ध धारा 173 (8) जा.फौ. अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया था।

लंबित प्रकरण धारा 173 (8) जा.फौ. के शेष आरोपी ओम गरूड उर्फ ओम उडिया एवं विशाल मेश्राम के तहत विवेचना की जा रही थी आरोपी ओम गरूड फरार होकर विशाखापटनम चला गया था जो पता तलाश दौरान मुखबीर की सूचना पर बिलासपुर आना एवं पुनः विशाखापटनम जाने के फिराक में है जिसे मुखबीर की सूचना पर तालापारा मेन रोड से घेराबंदी पकडकर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पूर्व से गिरफ्तार विशु श्रीवास और फरार विशाल मेश्राम के साथ मिलकर लूट करना स्वीकार किया और लूट में पाई रकम से एक स्मार्ट वाच और एक गले के चांदी का चैन को खरीदना बताया और शेष रकम को खर्च हो जाना बताया और लूट का एक लेडिस सफेद रंग का चश्मा और एक पर्स को घर में रखा हूं चल कर बरामद करा देता हूं।

आरोपी के पेश करने पर एक काले रंग की स्मार्ट वाच और एक चांदी का गले का चैन और एक लेडिस चश्मा सफेद रंग का और एक कत्था रंग का पर्स को मुताबीक जप्ती पत्रक के गवाहो के समक्ष जप्त किया गया आरोपी के खिलाफ अपराध धारा सदर का सबुत पाये जाने से विधिवत दिनांक 25.07.2024 को गिरि किया गया। जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है प्रकरण के शेष आरोपी विशाल मेश्राम की पतासाजी कि जा रहीं हैं।

उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू, सउनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी, आर. राहुल जगत, टंकेश शाव, एवं सैय्यद नूरूल कादीर का विशेष योगदान रहा है।

नाम आरोपी:– ओम गरूड उर्फ ओम उडिया पिता किशोर गरुड उम्र 19 वर्ष निवासी कुंदन पैलेस के बाजू गली में विनोवा नगर थाना तारबहार जिला बिलासपुर छ०ग० दिनांक गिरफतारी 25.07.2024

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button