खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेना भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 17 अप्रैल से: भिलाई, बिलासपुर व रायपुर में 3-3 शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

दुर्ग। सेना भर्ती के लिए जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑन लाईन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तारीख सेना द्वारा घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाईन परीक्षा 17, 18, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 अप्रैल 2023 को निर्धारित है।

प्रत्येक दिन ऑन लाईन परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के डाउनलोड करने के लिए प्रवेश पत्र भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ में ऑनलाईन परीक्षा हेतु 3 परीक्षा केन्द्र, भिलाई, बिलासपुर और रायपुर में आयोजित किया गया है। भिलाई में आई.ओ.एन. डिजिटल जोन आई डी जेड ग्राउंड सेकंड और थर्ड फ्लोर पार्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट सिरसाकला, भिलाई नगर, बिलासपुर में आई.ओ.एन डिजिटल जोन आई डी जेड, लख्मीचंद इंस्टीट्यूट ऑफ – टेक्नोलॉजी, बोडरी नियर हाई कोर्ट एवं रायपुर में आई.ओ.एन डिजिटल जोन आई डी जेड पार्थिवी प्रो प्रावाइन कामर्शियल कॉम्प्लेक्स संत रविदास वार्ड नंबर 70, सरोना परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें और समय पर अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button