खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारतीय टीम के पास अगले 15 महीनों में 3 आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका, क्या 11 साल का सूखा होगा खत्म?

टीम इंडिया तकरीबन 11 साल पहले आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुई थी, उसके बाद से भारतीय टीम आईसीसी नॉकआउट मैचों में लगातार हार रही है…

नईदिल्ली (ए)। पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हार गई थी. भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से हराया था. टीम इंडिया तकरीबन 11 साल पहले आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुई थी, उसके बाद से भारतीय टीम आईसीसी नॉकआउट मैचों में लगातार हार रही है।

लेकिन अब रोहित शर्मा की टीम के पास आईसीसी जीतने का बढ़िया मौका है. दरअसल, आखिरी तकरीबन 15 महीनो में 3 आईसीसी ट्रॉफी खेले जाएंगे. जिसमें टी20 वर्ल्ड कप के अलावा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शामिल है।

आईपीएल 2024 सीजन के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाएगा. वेस्टइंडीज और अमेरिका की सरजमीं पर 1 जून से 29 जून तक टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेला जाना है. भारतीय टीम के पास टी20 वर्ल्ड कप जीतकर 11 सालों के सूखे को खत्म करने का मौका होगा।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट में बड़े दावेदार के तौर पर उतरेगी. इसके बाद अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन होना है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान करेगा।

टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2024-25 का फाइनल खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2024-25 का फाइनल जून 2025 में खेला जाना है. वहीं, इंग्लैंड का लॉर्ड्स स्टेडियम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

इस तरह भारतीय टीम के पास अगले तकरीबन 15 महीनों में 3 आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका होगा. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि क्या रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम आईसीसी ट्रॉफी जीतकर 11 सालों के सूखे को खत्म कर पाती है या नहीं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button