छत्तीसगढ़

ट्रेलर की टक्कर से एएसपी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल..

ट्रेलर ने एडिशनल एसपी के वाहन को मारी टक्कर, एएसपी समेत 3 घायल

रायपुर। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बलौदाबाजार ASP की बोलेरो को टक्कर मार दी, जिससे ASP जेआर ठाकुर समेत उनके गनमैन बालकृष्ण कुर्रे और ड्राइवर विनोद चंद्रा घायल हो गए। घटना रायपुर बलौदाबाजार मार्ग पर दोन्देकलां के पास हुई।

एएसपी जेआर ठाकुर शासकीय काम से रायपुर आये थे, जहां से वे वापस लौट रहे थे। विधानसभा थाना के दोन्देकलां गांव के पास पहुंचे ही थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनके वाहन को टक्कर मार कर फरार हो गया। जिससे एएसपी, गनमैन और ड्राइवर घायल हो गए, घायलों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button