दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने हाइवे पेट्रोलिंग की ली बैठक: ग्रीन कोरिडोर, चौक चौहारो में एम्बुलेंस पार कराने एवं सडक में किसी प्रकार के वाहन खडा न हो के दिए निर्देश

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर सतीष ठाकुर एवं संदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में इमरजेंसी वाहन, ग्रीन कोरिडोर एवं ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने किये जा रहे प्रयास में सोमवार को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा हाईवे पेट्रोलिंग के समस्त स्टॉफ तथा बाफना टोल प्लाजा के स्टॉफ का यातायात कार्यालय (ट्रॉफिक टॉवर) नेहरू नगर में मीटिंग ली गई।

सभी हाईवे पेट्रोलिंग को अपने-अपने बीट क्षेत्र में इंमरजेंसी वाहनो को तत्काल निकालने, सड़क दुर्घटना घायल व्यक्ति के मदद करने, ट्रॉफिज जाम का प्वाइंट मिलने पर तत्काल जाम क्लीयर कराने, सड़क से मवेशियो को हटाने तथा अपने-अपने क्षेत्र में लगातर पेट्रोलिंग करने, आम नागरिको द्वारा यातायात संबंधी किये गये शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिये गये।

साथ ही राज्य शासन द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को प्रोत्साहित करने हेतु नाम एकत्र कर ऐसे व्यक्तियों को ट्राफिक मितान बनाने कहा गया। जिसे आगे सीपीआर ट्रेनिंग देकर यातायात मितान का आई कार्ड वितरण किया जावेगा एवम यातायात पुलिस द्वारा समान्नित किया जायेगा।

वर्ष 2023 में 28 गंभीर मरीज के परिजनों द्वारा और बेहतर ईलाज के लिये रायपुर के हॉस्पिटल पहुँचाने मदद मांगने पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों की यातायात संबंधी समस्या के समाधान के लिए वाट्सअप नं 9479192029 जारी किया गया जिसमें लोग अपनी राय, समस्या, ट्राफिक से संबंधित जानकारी भेज सकते है जिसका समाधान यातायात पुलिस द्वारा तत्काल निराकरण किया जायेगा जिससे सड़क की व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी होगी, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

यातायात पुलिस के प्रमुख मोबाईल नंबर: 1.अंजोरा से गुरूद्वारा चौक – हाईवे पेट्रोलिंग 01 मोबाईल9479191554

2. गुरूद्वारा चौक से डबरापारा तिराहा – हाईवे पेट्रोलिंग 02 मोबाईल नं. 9479191555

3. डबरापारा तिराहा से रायल खालसा कंटिंग – हाईवे पेट्रोलिंग 03 मोबाईल नं. 9479191556

4. रायल खालसा कंटिंग से कुम्हारी टोल प्लाजा – हाईवे पेट्रोलिंग 04 मोबाईल नं. 9479191557

5. यातायात कार्यालय नेहरू नगर भिलाई (ट्रॉफिक टावर) मोबाईल नं.-7828124100

6. यातायात सुझाव एवं समस्या संबंधी मोबाईल नं.- 9479192029 (वाट्सअप नंबर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button