दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने एनसीसी कैम्प में उपस्थित 500 कैड्टर्स को दी यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण

भिलाई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर वाहन चालको को वाहन चालन के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु जागरूक करने दिये गये निर्देश के परिपालन एवं सुखनंदर राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के मार्ग दर्शन तथा सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे फॉलो गुड हेबिटस अभियान के तहत लगातार 21डे चैलेंज की जानकारी जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से दी जा रही है।

शनिवार को ग्राम बोरई के नवोदय विद्यालय में लगे एनसीसी कैम्प में जिला बालोद, बेमेतरा एवं दुर्ग से आये 500 कैड्टर्स को सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण में यातायात के 4-ई (इंजीनियरिंग, एजुकेशन, इन्फोर्समेन्ट, इमरजेंसी) की जानकारी देते हुए एजुकेशन के अतंर्गत वाहन चलाते समय किन किन बातो का ध्यान रखना चाहिए, रोड साईन बोर्ड, यातायात सिग्नल, रोड मार्किग, के साथ वाहन चलाते समय हमे क्या नहीं करना है कि जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही सडक दुर्घटना में घायलों की निष्कोच मदद करने अपील की गई साथ दुर्ग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मूहिम से अवगत कराते हुए बताया गया कि यदि आप 21 दिन तक लगातार दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट लगाने से और चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट लगाते हो तो 22वें दिन से वे आपके अच्छी आदत में सुमार हो जायेगा।

इसके पश्चात आप बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाते है तो आपको स्वयं असुरक्षित एवं असुविधाजनक महसूस होता है और आपके अंदर एक अच्छी आदत सुमार हो जाती है।

उप पुलिस अधीक्षक द्वारा कैड्टर्स कहा गया जिस प्रकार आप इस कैम्प में अनुशासन में रहते हुए यहां के नियमों का पालन कर रहे है उसी प्रकार आप सडक पर वाहन चलाते समय यातायात नियम का पालन करते हुए अनुशासन में वाहन चलाये जिससे आप सडक दुर्घटनाओं से बच सकते है और दूसरो को भी बचा सकते है।

यातायात पुलिस के अन्य अधिकारियों द्वारा दुर्ग पुलिस के फॉलो गुड हैबिटस अभियान के तहत मॉर्निग वॉक, योगा एवं जिम में आने वाले आम नागरिकों को 21 डे चैलेंज की जानकारी देते हुए पाम्पलेट वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button