दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर ने आगामी त्यौहार सीजन को देखते हुए यातायात अधिकारियों की ली बैठक, जनता से की ये अपील

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर दिनांक 19.09.2023 से गणेश पक्ष प्रारंभ होने से पहले उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर, सदानंद विध्याराज द्वारा यातायात मुख्यालय नेहरू नगर भिलाई मे अधिकारीयों की बैठक लिया गया जिसमे आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले के प्रमुख गणेश पंडाल पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचांलित करने के लिए योजना बनाई गई है जिसमें यातायात पुलिस द्वारा अत्यधिक भिड़-भाड वाले इलाके मे लगातार पेट्रोलिंग करते रहेगे जिससे जाम की स्थिति निर्मित ना हो तथा आम नागरीकों को दिक्कत का सामना करना ना पडे। उप पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देष दिया गया की त्यौहार के दौरान यदि कोई यातायात नियमों का उलंघन करते पाया गया तो उस पर कडी कार्यवाही की जावेगी।

गणेश पंडाल के पास चलने वाले वाहनो की रफ्तार को कम करने के लिए दोनो तरफ स्टॉपर लगाकर जिक-जैग बनाया जाएगा जिससे वाहनो की रफ्तार में कमी आयेगी एवं हाईवे, सर्विस रोड पर किसी भी प्रकार की ठेला, दुकान, वाहन की पार्किंग सक्त मना है।

सेक्टर ऐरिया के प्रमुख गणेश पंडालो में सेक्टर-01, सेक्टर- 02, सेक्टर- 10 गणेश पंडाल की व्यवस्था के लिए इनके आयोजक समितीयो से भी चर्चा की गई जिसमें इन समितीयो के द्वारा वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था ना होने पर वाहनो को सडक के दोनो किनारे एक सिधी लाईन में वाहन पार्क करनो का निर्देश दिया गया।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग द्वारा शहर के लोगो से अपील की है वे यातायात नियमों का पालन करते हुये वाहन चलाये ताकि वे स्वयं को सुरक्षित रखें एवं दूसरो को भी सुरक्षित चलने दे और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर सके। यातायात से संबंधित किसी भी प्रकार की सुझाव एवं शिकायत के लिसे यातायात द्वारा जारी वाट्सअप नंबर (9479192029) पर सूचना/ जानकारी दे सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button