दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर ने लोकल परिवहन करने वाले भारी माल वाहक मालिको की ली मीटिंग, नो एन्ट्री के समय शहर के भीतर एवम प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करने की दी समझाईस

वाहन मालिकों को नो एन्ट्री के समय शहर के भीतर एवम प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करने हेतु समझाईस दी गई…स्कूल, बाजार, आवासीय एवं भीड भाड वाले क्षेत्र में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने वाहन चालको को समझाईस देने कहा गया…

भिलाई। जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक, यातायात सतीष ठाकुर, एवं निरीक्षक विष्णु ठाकुर, परिवहन विभाग के द्वारा शहर के अंदर रेत, ईट, गिट्टी, मुरूम, लोकल परिवहन करने वाले वाहन मालिको की मीटिंग यातायात मुख्यालय नेहरू नगर में ली गई।

मीटिंग के दौरान उप पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा वाहन मालिको को ग्रामीण एवं शहरी आवासीय क्षेत्र में वाहन धीरे चलाने एवं वाहन चालक द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते इस पर विशेष ध्यान देने बताया गया साथ ही जिला दण्डाधिकारी द्वारा घोषित नो एन्ट्री क्षेत्र में नो एन्ट्री के समय प्रवेश न करने हेतु समझाईस दी गई।

साथ ही साथ अपने अपने वाहन चालको पर विशेष ध्यान देने बताया गया जैसे की वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चालन तो नही कर रहा है, बाजार क्षेत्र में, स्कूल के आस पास आवासीय क्षेत्र में वाहन धीरे चलाने हेतु समझाईस देने कहा गया इस दौरान जनहित को देखते हुए वाहन मालिको द्वारा कहा गया कि उनका कोई भी वाहन चालक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाये जाते है तो उस पर आपके विभाग के द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही करे।

आज के इस मीटिंग में परिवहन निरीक्षक विष्णु ठाकुर, यातायात प्रभारी सिविक सेन्टर निरीक्षक कुंज बिहारी नागे, यातायात प्रभारी दुर्ग निरीक्षक यशकरण ध्रुव एवं लोकल ट्रांसपोर्टर सुदर्शन गिरी, लखन लाल शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, पिन्टू अग्रवाल, अहमद, संजय अग्रवाल, अरूण सिंह, संजय ट्रांसपोर्ट कंपनी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button