दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर ने NSS के छात्र-छात्राओं को यातायात नियम संबंधित दी विस्तृत जानकारी

भिलाई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्राम रवेलीडीह में उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों बच्चों एवं NSS के छात्र-छात्राओं को यातायात नियम संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

हेलमेट की उपयोगिता बताते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने तथा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन कर वहां न चलने हेतु समझाइए दी गई।

इसी प्रकार श्री शंकराचार्य कॉलेज जुनवानी के एनएसएस के छात्र-छात्राओं के द्वारा हेलमेट एवं अन्य यातायात नियम के महत्व को दर्शाते हुए एक नुक्कड़ नाटक ग्राम वासियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

ग्राम वासियों से अपील की गई कि वह जब भी दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चलाएं तो अपने एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात के संपूर्ण नियमों का पालन करें।

इसी प्रकार कार्यक्रम में महिला थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा एवं उनकी टीम के द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराध से बचाव एवं उनके अधिकारों के बारे में ग्राम वासियों को जानकारी प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button