देश-दुनियाफीचर्ड

ट्विटर का मालिक बनते ही एलन मस्क का बड़ा ऐक्शन: CEO पराग अग्रवाल को निकाला

टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट की संख्या को लेकर पराग अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों और ट्विटर के निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था…

नईदिल्ली (ए)। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर नियंत्रण कर लिया है। इसके बाद उन्होंने कंपनी सीईओ पराग अग्रवाल सहित कई शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल, कानूनी, नीति और ट्रस्ट के प्रमुख विजया गड्डे, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल सहित अन्य कुछ शीर्ष अधिकारी को उन्होंने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Related Articles

Back to top button