घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 01 अक्टूबर: मकर राशि वालों जिद में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं, जोखिम से दूर रहें, धार्मिक कार्यो में लगन एवं रूचि रहेगी

आज 1 अक्टूबर दिन बुधवार है और आज चंद्रमा का गोचर धनु उपरांत मकर राशि में होगा। इस गोचर में आज चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा उपरांत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से गोचर कर रहे है। चंद्रमा के इस गोचर से दिन के पहले भाग में आज गजकेसरी योग बनेगा। जबकि आज दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा का बुध और सूर्य के साथ नवम पंचम योग बनेगा। जबकि कन्या राशि में बुध के उदित होने से भी कई राशियों में लाभ का संयोग बना है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष-

कारोबारी विस्तार की संभावना है, आय में वृद्धि होगी, परन्तु अनावश्यक धन खर्च होगा, मित्रों से मतभेद हो सकता है, व्यापारिक लेनदेन के मामले सुलझेंगे।

वृषभ-

कामकाज की व्यस्तता रहेगी, इच्छानुसार कार्य होंगे, भ्रमण मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी, संतान की उन्नति होगी।

मिथुन-

सामूहिक कार्य में सबकी सलाह लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी, व्यर्थ की चिन्ता दूर होगी, कार्यो में इच्छित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा।

कर्क-

न चाहते हुये भी समझौता करना पड़ सकता है, प्रापर्टी संबंधी मामले सुलझने की उम्मीद है, पारिवारिक सुख एवं साधनों में वृद्धि होगी, व्यवसाय क्षेत्र में सफलता के योग है।

सिंह-

मेहमानों की आवाजाही रहेगी, झूठ बोलकर लोग भ्रमित करेंगे, कार्यक्षेत्र में लाभ होगा, धैर्यएवं नम्रता से सहयोग मिलेगा, तनाव से बचें।

कन्या-

दुविधा की स्थिति आगे बढ़ने में बाधक होगी, अपनों के कारण मुश्किल हो सकती है, आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा, नौकरी में परिश्रम होगा।

तुला-

प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, आय में वृद्धि होगी, मित्रों की मदद करेंगे, नौकरी में परिश्रम अधिक रहेगा, प्रवास का योग है।

वृश्चिक-

सहयोगी आपकी कार्य कुशलता और मेहनत का लाभ उठायेंगे, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, व्यापारिक शिथिलता रहेगी, शुभ संदेश मिलेगा।

धनु-

नई योजनाओं की शुरूआत में परेशानी हो सकती है, ले देकर काम कराने की कोशिश सफल होगी, खानपान की अनियमितता रहेगी, स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है।

मकर-

जिद में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं, जोखिम से दूर रहें, धार्मिक कार्यो में लगन एवं रूचि रहेगी। प्रयासों में अनुकूलता रहेगी।

कुम्भ-

कार्यक्षेत्र में समझौता करना लाभकारी रहेगा, विवादित मामले सुलझने के आसार हैं, नौकरी में अनुकूलता रहेगी, सामाजिक कार्यो में मान सम्मान मिलेगा।

मीन-

नए संपर्क कैरियर बनाने में सहायक हो सकते हैं, दुविधा की स्थिति दूर होगी, स्थायी प्रयासों मेंधन प्राप्त होगा, मांगलिक कार्यो पर विचार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button