दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डायरिया पूर्ण रूप से हुआ नियंत्रित, अस्पताल में भर्ती सभी मरीज हुए डिस्चार्ज

भिलाई 03। भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र में डायरिया की शिकायत के बाद अस्पताल में सभी भर्ती मरीज डिस्चार्ज हो गया है। शुक्रवार को डायरिया पूर्ण रूप से नियंत्रित हो गया है। जो एक नया केस दस्त का मिला है वो केवल दस्त का मरीज हैं वो भी शुक्रवार की दोपहर तक नियंत्रण में आ गय है।

डिस्चार्ज मरीजों से आज स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घरों पर मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी लेकर खिचड़ी ओर सादा भोजन पानी उबालकर ठंडा करके पीने सलाह दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डा दिव्या श्रीवास्तव खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया ओर आयुक्त नगर निगम चरोदा डी एस राजपूत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ओर निगम की टीम ने वार्ड में सर्वेक्षण कर क्लोरीन टेबलेट व ओ आर एस पैकेट व जिंक टेबलेट वितरण किया।

शुक्रवार को 184 घरो में डोर टू डोर टीम ने विजिट करने के साथ डिस्चार्ज हो घर पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लिया टीम ने प्रभारी बी ई ईटीओ शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई 3 सैय्यद असलम,एल एच व्ही आर विश्वास एएनएम द्रौपदी, हेमलता निर्मलकर, एम पी डब्लू नारायण साहू, रेखराम साहू भूपेंद्र सिंहा,डोमेशव यादव मितानिन मंजू बंजारे रत्ना भट्ट निगम सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चंद्राकर ओर निगम की स्वच्छता टीम उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button