दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्टंट करने वाले और पटाखा फोड़ने वाले 22 वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्यवाही

मोटर व्हीकल एक्ट के धाराओं के तहत 20 हजार से अधिक का चालान किया गया…मोडिफाइड साइलेंसर को जप्त किया गया और लाइसेंस सस्पेंड के लिए परिवहन विभाग भेजा जाएगा…

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर स्पीड बाईकर्स, तेज आवाज़ करते हुए गाड़ी चलाने की शिकायत के मद्देनज़र यातायात के अधिकारियों को दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुऐ सेंट्रल एवेन्यू, सिविक सेंटर में मोडीफाईड बाईक्स/ सैलेन्सर, स्टंट बाइकर्स, तेज रफ्तार बाईकर्स, बिना नंबर वाले वाहन चालकों अन्य कुल 22 वाहनों पर कार्यवाही कर सायलेंसर को जप्त किया गया।

ऐसे वाहन चालक जो सड़क दुर्घटना एवं आम नागरिकों के समस्याओं का कारण बनते है उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुऐ यातायात सिविक सेंटर जोन प्रभारी श्री कुंज बिहारी नागे एवं उनकी टीम के द्वारा कुल-22 वाहनो पर कार्यवाही करते हुये 22 हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।

अपील/चेतावनी- सभी पालकों से निवेदन है कि वे अपने बच्चों को वाहन मोडीफाईड करके वाहन चालन करने ना दे, तेज रफ्तार वाहन चलाने से मना करें अन्यथा यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की जा रही है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अर्थदण्ड वसूल कर लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है, जिसके जवाबदार स्वयं होगें। यदि आपके क्षेत्र में इस प्रकार के वाहन हो तो
यातायात वाट्सअप नंबर 9479192029 पर भेजे। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button