खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

डीएमके सांसद सेंथिलकुमार के गौमूत्र राज्य वाले बयान पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्‍णम बोले- ‘DMK की ऐसी हरकत रहीं तो गौमूत्र नहीं, सांड वाले राज्‍यों में भी जीतेगी बीजेपी’

आचार्य प्रमोद कृष्‍णम ने कहा कि अगर DMK नेता सनातन धर्म के ख‍िलाफ ऐसे बकवास करते रहे और हरकतें करते रहे तो ‘गौमूत्र’ ही नहीं बल्‍क‍ि सांड वाले राज्‍यों में भी बीजेपी परचम लहराएगी…

नईदिल्ली (ए)। डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस के हिंदी पट्टी के प्रदेशों को गौमूत्र राज्य बताने वाले बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इस बीच उन्होंने लोकसभा में की गई अपनी टिप्पणी को लेकर बयान जारी क‍िया है. सेंथि‍लकुमार ने कहा, “मैंने सदन के अंदर कुछ बयान दिया था. उस समय गृह मंत्री और बीजेपी के सदस्य वहां थे. मैंने पहले भी अपने संसदीय भाषणों में इसका इस्तेमाल किया है. यह कोई विवादित बयान नहीं था. अगर यह किसी को आहत करता है तो मैं अगली बार इसका इस्तेमाल करने से बचने की कोशिश करूंगा. मैं यह बताने के लिए कुछ अन्य शब्दों का इस्तेमाल करूंगा कि बीजेपी कहां वोट पाने में मजबूत है।”

डीएमके सांसद सेंथिलकुमार ने कहा, ”इस देश के लोगों को यह सोचना चाहिए कि इस बीजेपी की ताकत केवल मुख्य रूप से हिंदी पट्टी के राज्यों में चुनाव जीतना है जिन्हें हम आम तौर पर ‘गौमूत्र’ राज्य कहते हैं…”

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्‍णम ने डीएमके नेताओं की इस तरह की लगातार की जा रही ट‍िप्‍पण‍ियों पर कड़ी नाराजगी जाह‍िर की है.समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्‍णम ने कहा कि डीएमके नेताओं की अगर इस तरह की हरकत रहीं और सनातन धर्म के ख‍िलाफ ऐसे बकवास करते रहे तो गौमूत्र ही नहीं, बल्‍क‍ि सांड वाले राज्‍यों में भी बीजेपी का परचम लहराएगा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button