देश-दुनियाफीचर्ड

‘द कश्मीर फाइल्स’ फ़िल्म देखकर घर लौट रहे BJP सांसद के काफिले पर बम से हमला

बम कथित तौर पर कार के पीछे फटा, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ हालांकि, वाहन को मामूली क्षति की सूचना मिली है….

कोलकाता (ए)। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हरिंघाटा कस्बे में भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार के वाहन पर कथित तौर पर बम फेंका गया। वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” देखकर लौट रहे थे, तभी उनपर हमला हुआ। बम कथित तौर पर कार के पीछे फटा, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, वाहन को मामूली क्षति की सूचना मिली है।

सांसद जगन्नाथ सरकार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, “मैं ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर लौट रहा था। वापस लौटते समय मेरी कार पर बम फेंका गया, लेकिन हम बाल-बाल बच गए। हमने देखने के लिए कार से कुछ दूर खींच लिया। 10 मिनट बाद पुलिस आई। बंगाल में किसी की सुरक्षा नहीं है। यहां लोकतंत्र गिराया गया है। राज्य में मौजूदा स्थिति को रोकने के लिए अनुच्छेद 356 (राष्ट्रपति शासन) लगाया जाना चाहिए। अन्यथा यह नहीं रुकेगा।”

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि टीएमसी शासन में एक सांसद भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने ट्वीट कर कहै, ”रंगघाट से बीजेपी सांसद जगन्नाथ पर हमला किया गया और उन पर बम फेंका गया। टीएमसी शासन में एक सांसद भी सुरक्षित नहीं है।

गुंडों को खुली छूट दी जाती है और उन पर कोई नियंत्रण नहीं होता है। कानून का कोई डर नहीं है। ममता बनर्जी ने कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।” सांसद जगन्नाथ सरकार ने हरिंघाटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button