खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डीपीएस प्रबंधन व पुलिस पर लगाए जा रहे सभी आरोप गलत, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही: एसपी जितेंद्र शुक्ला

भिलाई। डीपीएस रिसाली में बच्ची के साथ तथाकथित यौन शोषण के मामले में दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा की। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि बच्ची के साथ किसी प्रकार का यौन शोषण नहीं हुआ है। डीपीएस के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद से पूरे मामले की गंभीरता से जांच की और बच्ची से छेड़छाड़ जैसा कुछ भी नहीं मिला है।

दरअसल यह पूरा हंगामा शुक्रवार को तब सामने आया जब बड़ी संख्या में पैरेंट्स एक साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली परिसर पहुंचे। पैरेंट्स का कहना है कि एक बच्ची के साथ स्कूल में यौन शोषण हुआ है। पैरेंट्स का कहना है कि घटना 5 जुलाई की है। बच्ची जब घर पहुंची तो काफी डरी हुई थी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास गए। पैरेंट्स का कहना है कि डॉक्टर ने यूरिनल इंफेक्शन की बात की है।

पैरेंट्स का कहना है कि स्कूल की आया बच्ची को वॉशरूम के पास छोड़कर चली गई इसके बाद उससे यौन शोषण हुआ है। परिजनों ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर स्कूल प्रबंधन से शिकायत की थी। पैरेंट़स का आरोप था कि प्रबंधन ने मामले में एफआईआर का भरोसा दिलाया लेकिन मामले को दबा दिया।

इस पूरे हंगामे और आरोपों के बीच दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने शुक्रवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में मीडिया से बात की। उन्होंने डीपीएस प्रबंधन व पुलिस पर लगाए जा रहे सभी आरोपो को गलत बताया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में दुष्प्रचार किया रहा है। बच्ची से किसी प्रकार की अश्लील हरकत नहीं की गई। पुलिस ने इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच की और जांच के दौरान कहीं भी ऐसी बात सामने नहीं आई जिसमें कहा जा सके कि बच्ची से किसी भी प्रकार यौन शोषण हुआ है।

एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि 6 जुलाई को यह घटना पुलिस के संज्ञान में आई। बच्ची का मामला होने के कारण पुलिस ने पूरी गंभीरता से मामले की जांच की। 10 से 15 दिन इस मामले की हर एंगल से जांच की गई। इस दौरान बच्ची व उसके पेरेंट्स से लेकर स्कूल में प्रिंसिपल, एडमिनिस्ट्रेशन, आया, क्लास टीचर सभी से पूछताछ की गई।

उन्होंने बताया कि जिस डॉक्टर ने मेडिकल किया उससे भी पूछताछ की गई। उसने भी बच्ची से किसी प्रकार की अश्लील हरकत होने से इनकार किया है। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को यूरिनल इन्फेक्शन था जिसके कारण प्रिस्क्रिप्शन लिखी गई थी। एसपी ने बताया कि डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन गलत हाथों में चला गया और इसपर दुष्प्रचार किया गया। एसपी ने कहा कि जिसने भी यह अफवाह फैलाई है उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button