दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डेंगू रोकथाम को लेकर विधायक देवेंद्र यादव ने टाउनशिप का किया दौरा, अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

भिलाई। मानसून को दृष्टिगत रखते हुए भिलाई शहर क्षेत्र में डेंगू रोकथाम को लेकर विधायक देवेंन्द्र यादव ने मुहिम तेज की है। इस संदर्भ में सेक्टर 4 क्षेत्र अंतर्गत निरीक्षण दौरा प्रारम्भ किया। नगर निगम और बीएसपी नगर सेवा के अधिकारी कर्मचारियों के साथ उन्होंने सफाई व्यवस्था और जल भराव क्षेत्रों की निकासी का जायजा लिया।

इसी के साथ ही नागरिकों से मिलकर उन्हें घर के गमलों, टंकियों इत्यादि में पानी न जमा होने देने को लेकर जागरूक किया एवं घरों में टायर, कूलर इत्यादि को सुखाकर हटाये जाने को लेकर अपील की।
डेंगू के लार्वा का प्रसार स्वच्छ परंतु ठहरे हुए जल एवं बारिश के जल भराव वाले क्षेत्रों में होता है। जिससे बचाव हेतु लोगों के बीच जनजागरूकता के साथ ही स्वच्छता विभाग की ओर से सफाई व्यवस्था बनाये रखने की आवश्यकता होती है।अब इस मुहिम में विधायक देवेंन्द्र यादव ने जमीन पर मोर्चा सम्हाल लिया है।

विधायक ने निगम एवं बीएसपी प्रबंधन को आने वाले चार महीनों के लिए नालियों में ऑयल छिड़काव, केमिकल छिड़काव, सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए जिससे डेंगू के प्रसार को समय से पहले खत्म किया जा सके।

Related Articles

Back to top button