दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डेढ़ वर्षीय बच्ची के गले में अटका दवा: ठीक से नहीं ले पा रही थी सांस, आरक्षक ने समय पर पहुंचाया हॉस्पिटल, एसएसपी ने किया पुरस्कृत

दुर्ग। दिनांक 26.12.2023 को थाना मोहन नगर के आरक्षक तारकेश्वर साहू क्रमांक 1806 एवं आरक्षक सकील खान क्रमांक 48 स्टेशन रोड़ गुरूद्वारा के पास डयूटी में तैनात थे कि दोपहर करीबन 3.00 बजे एक महिला अपने डेढ वर्षीय पुत्री को लिये हुए दौड़ते हुए जोर जोर से चिल्ला कर आ रहीं थी डयूटी में तैनात कर्मचारी आरक्षक द्वारा महिला के पास जाकर पूछा गया क्या हुआ तो महिला बहुत डरी सहमी थी ठीक से बोल नहीं पा रहीं थी उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री ठीक से श्वास नहीं ले पास रहीं थी।

उक्त महिला बताई कि बच्ची को दवाई खिलाए तो दवाई को अटक गई है। बताते ही ड्यूटी में तैनात आरक्षक तारकेश्वर साहू एवं सकील खान द्वारा विलंब न करते हुए अपने बाईक से उक्त महिला को उसके डेढ वर्षीय पुत्री के साथ बाईक में बैठाकर ईलाज हेतु तत्काल यशोदानंदन अस्पताल में लेकर गए। जहा पर डाक्टर द्वारा बच्ची का ईलाज किया गया।

ईलाज पश्चात बच्ची के परिजन अपने बच्ची को सकुशल घर लेकर गए। परिजन द्वारा पुलिस को धनयवाद ज्ञापित किया गया। ड्यूटी में तैनात उक्त पुलिस कर्मचारियों की तत्परता को देख एसएसपी दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा उक्त दोनों आरक्षकों का सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर और नक़द इनाम देने कहा गया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस के ऐसे कार्यों से जनता के साथ संबंध अच्छा होता है। उक्त कार्य का लोगों द्वारा भी बहुत सराहना किया गया। इस दौरान एएसपी शहर अभिषेक झा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button