देश-दुनियाफीचर्डविविध

डेब्यू टी20 मैच में तिलक वर्मा ने तोड़ा उथप्पा-रहाण का ये रिकॉर्ड, इस मामले में सिर्फ सूर्यकुमार आगे

तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे और उथप्पा का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया…

नईदिल्ली (ए)। तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए इस मुकाबले में 39 रनों की शानदार पारी खेली. तिलक ने इस पारी के दम पर रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड तोड़ दिया. लेकिन वे सूर्यकुमार यादव से पीछे रह गए. तिलक भारत के लिए टी20 डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. टीम इंडिया सीरीज के पहले टी20 में 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

त्रिनिदाद में खेले गए मुकाबले में तिलक भारत के लिए नंबर 4 पर बैटिंग करने आए. इस दौरान उन्होंने 22 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए. तिलक की पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका 177.27 स्ट्राइक रेट रहा. तिलक ने टी20 डेब्यू में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में रहाणे, रोहित, उथप्पा और ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया. इस मामले में सूर्यकुमार यादव टॉप पर हैं।

सूर्या का टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू मैच में स्ट्राइक रेट 183.87 था. वहीं तिलक का 177.27 स्ट्राइक रेट रहा. ईशान किशन तीसरे नंबर पर हैं. उनका 175.00 स्ट्राइक रेट था. रहाणे चौथे नंबर पर हैं. उनका 156.41 स्ट्राइक रेट था. उथप्पा का 128.21 और रोहित का 125 स्ट्राइक रेट रहा था।

गौरतलब है कि तिलक का अब तक करियर अच्छा रहा है. उन्होंने घरेलू टी20 मैचों में अच्छा परफॉर्म किया है. तिलक ने 48 मैचों में 1457 रन बनाए हैं. इस दौरान 10 अर्धशतक लगाए हैं. वे लिस्ट ए के 25 मैचों में 1236 रन बना चुके हैं. तिलक ने लिस्ट ए में 5 अर्धशतक लगाए हैं. वे 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 523 रन बना चुके हैं. इस फॉर्मेट में एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. तिलक ने बॉलिंग में भी हाथ आजमाया है. वे लिस्ट ए में 8 विकेट और टी20 में 2 विकेट ले चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button